Khabar Baazi
रोज़नामचा: ममता का 'एकला चलो' का दांव और यूपी में पीएम मोदी
हिंदी के प्रमुख अखबारों ने आज एक नहीं बल्कि अलग-अलग ख़बरों को पहली सुर्खी बनाया है. किसी ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के अकेले चुनाव लड़ने तो किसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूपी दौरे को पहली सुर्खी बनाया है.
आइए आज के प्रमुख अखबारों की अन्य सुर्खियों पर भी एक नज़र डालते हैं. लेकिन उससे पहले अगर आप रोज़नामचा को अपने ई-मेल पर पाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें.
हिंदुस्तान अखबार ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के इंडिया गठबंधन से इतर चुनाव लड़ने को पहली सुर्खी बनाया है. ख़बर के मुताबिक, पार्टी ने रविवार को लोकसभा की सभी 42 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया. हालांकि, कांग्रेस ने कहा कि नामांकन वापस लेने तक गठबंधन के लिए उसके द्वार खुले हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह पर रूस द्वारा यूक्रेन पर परमाणु हमला टाले जाने की ख़बर को भी अखबार ने प्राथमिकता दी है. ख़बर के मुताबिक, अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस ने यूक्रेन पर परमाणु हमले की योजना बनाई थी. लेकिन पीएम मोदी के दखल के बाद पुतिन ने इसे टाल दिया.
इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट रैकिंग में भी शीर्ष पर पहुंचा भारत, रेल पटरियों पर बैठे किसान और दिल्ली समेत 12 एयरपोर्ट पर बढ़ी यात्री सुविधाएं आदि ख़बरों को भी अखबार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
दैनिक जागरण अखबार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आजमगढ़ दौरे को पहली सुर्खी बनाया है. ख़बर के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने यहां उत्तर प्रदेश जैसे-जैसे विकास की बुलंदियों को छू रहा है. वैसे-वैसे तुष्टिकरण का जहर कमजोर पड़ रहा है. प्रधानमंत्री ने यहां राजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय का शुभारंभ भी किया.
बंगाल की सभी सीटों पर तृणमूल कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार उतारे जाने को भी अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है. ख़बर के मुताबिक, विपक्षी गठबंधन की सहयोगी ममता बनर्जी ने अपने राज्य में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है.
इसके अलावा 15 मार्च को होगी दो नए चुनाव आयुक्तों की घोषणा, लालू के करीबी बालू कारोबारी सुभाष यादव को ईडी ने किया गिरफ्तार, हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल और मुरथल के गुलशन ढाबे पर शराब कारोबारी की हत्या आदि ख़बरों को भी अखबार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
जनसत्ता अखबार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आजमगढ़ दौरे को पहली सुर्खी बनाया है. ख़बर के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वे देश को 2047 विकसित भारत बनाने के लिए दौड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें वादा पूरा नहीं करती थी, वे बस जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए घोषणाएं कर देते थे.
तृणमूल कांग्रेस द्वारा पश्चिम बंगाल की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाने को भी अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है. ख़बर के मुताबिक, टीएमसी ने बंगाल की सभी 42 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए. ऐसे में माना जा रहा है कि विपक्षी गठबंधन इंडिया को ये तगड़ा झटका लगा है.
इसके अलावा हिसार से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल, मुरथल में ढाबे पर शराब कारोबारी की हत्या और भाजपा सांसद अनंत हेगड़ने ने कहा- संविधान में संशोधन के लिए भाजपा को दो-तिहाई बहुमत दिलाना जरूरी आदि ख़बरों को भी अखबार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
अमर उजाला अखबार ने बंगाल में विपक्षी गठबंधन इंडिया को झटका लगने को पहली सुर्खी बनाया है. ख़बर के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल की सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़े कर दिए हैं. ममता बनर्जी अधीर रंजन चौधरी के सामने क्रिकेटर युसुफ पठान को उतारा है. वहीं, महुआ मोइत्रा को फिर से टिकट दिया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दखल के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन द्वारा यूक्रेन पर परमाणु हमला टाले जाने की ख़बर को भी अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है. ख़बर के मुताबिक, अमेरिकी मीडिया समूह सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में ये दावा किया कि खेरसान में हमले से रूस तिलमिला गया था और परमाणु हमला करने वाला था.
इसके अलावा भारत में 15 साल में 100 अरब डॉलर का निवेश करेंगे चार यूरोपीय देश, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए 15 मार्च को होगी बैठक और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में लालू यादव का करीबी सुभाष यादव गिरफ्तार आदि ख़बरों को भी अखबार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
दैनिक भास्कर अखबार ने चुनाव आयुक्त अरुण गोयल द्वारा इस्तीफा दिए जाने की ख़बर को पहली सुर्खी बनाया है. ख़बर के मुताबिक, गोयल ने अपना इस्तीफा सीधा राष्ट्रपति को भेजा. दावा किया जा रहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त और गोयल के बीच पश्चिम बंगाल के दौरे के दौरान मतभेद हुआ था. गोयल वहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी नहीं गए थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विस्तारित टर्मिनल-1 का उद्घाटन किए जाने को भी अखबार ने प्रमुखता दी है. ख़बर के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट अब 10 करोड़ वार्षिक यात्री प्रबंधन क्षमता वाला एयरपोर्ट बन गया है.
इसके अलावा 50 दिन की पैरोल काट वापस सुनारिया जेल पहुंचे गुरमीत राम रहीम, दिल्ली के विकासपुरी में 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरकर युवक की मौत और शेयरों की तरह ही बड़े रेज़िडेंशियल अपार्टमेंट में किया जा सकेगा निवेश आदि ख़बरों को भी अखबार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
आइए आज के प्रमुख अखबारों की अन्य सुर्खियों पर भी एक नज़र डालते हैं. लेकिन उससे पहले अगर आप रोज़नामचा को अपने ई-मेल पर पाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें.
आम चुनाव करीब आ चुके हैं, और न्यूज़लॉन्ड्री और द न्यूज़ मिनट के पास उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सेना प्रोजेक्ट्स हैं, जो वास्तव में आपके लिए मायने रखते हैं. यहां क्लिक करके हमारे किसी एक सेना प्रोजेक्ट को चुनें, जिसे समर्थन देना चाहते हैं.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
स्वर्ग में चायवाले की टपरी पर एसआईआर की चर्चा और टीएन शेषन की एंट्री
-
No, Neha Bora did not call for Bangladesh-like situation in India; viral claim misses important context