NL Charcha
एनएल चर्चा 308: बेरोजगारी, पेपर लीक और राज्यसभा का चुनावी गणित
इस हफ्ते चर्चा के प्रमुख विषय देश के तीन राज्यों में हुए राज्यसभा चुनाव और बेरोजगारों पर भारी पेपर लीक का मामला रहे.
इस हफ्ते देश के तीन राज्यों में राज्यसभा की 15 सीटों के लिए चुनाव हुए, इनमें से 10 सीटें भाजपा को जीतने में सफलता मिली. वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेपर लीक के बाद 17-18 फरवरी को हुई पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा को रद्द करना आदि मुद्दों ने भी सुर्खियां बटोरी.
सुप्रीम कोर्ट द्वारा पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापनों को लेकर अवमानना का नोटिस जारी करना और इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा ज्ञानवापी के तहखाने में पूजा पर रोक की याचिका को रद्द करने का मामला भी सुर्खियों में रहा.
इसके अलावा ह्यूमन राइट्स वॉच द्वारा इज़रायल पर आईसीजे में वॉर क्राइम के आरोप लगाने और इंडिया हेट लैब की रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में हेट स्पीच के 668 में से ज्यादातर के भाजपा शासित राज्यों में आयोजित होने आदि ख़बरों ने भी इस हफ्ते लोगों का ध्यान खींचा.
इस हफ्ते चर्चा में न्यूज़लॉन्ड्री की मैनेजिंग एडिटर मनीषा पांडे, स्तंभकार आनंद वर्धन और पर्यावरण विशेषज्ञ हृदयेश जोशी ने भाग लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के पॉडकास्ट प्रमुख शार्दूल कात्यायन ने किया.
नोट: इस हफ्ते चर्चा पेवॉल के पीछे नहीं है. अपने फेवरेट पॉडकास्ट प्लेटफॉर्म से चर्चा सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
चर्चा के प्रमुख विषय बेरोजगारी और पेपर लीक को लेकर शार्दूल कात्यायन सवाल करते हैं, “बेरोजगारी की समस्या दिन पर दिन बड़ी होती जा रही है. ऐसे में युवाओं के सामने क्या उपाय हैं?”
इसका जवाब देते हुए आनंद वर्धन कहते हैं, “बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है. हालांकि, उसके कारण वो नहीं है, जो मीडिया में गिनाए जाते हैं. उसका स्वरूप काफी अलग है. सरकारी नौकरी में पेपर लीक और नकल होना दो अलग-अलग बातें है. सरकारी नौकरी के प्रति आकर्षण, बेरोजगारी से कुछ हद तक जुड़ा भी है और कुछ हद तक नहीं भी जुड़ा है.”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइम कोड्स
00 - 3:36- इंट्रो और जरूरी सूचना
03:37 - 18:20 - सुर्खियां और उन पर टिप्पणी
18:21 - 45:26 - बेरोजगारी और पेपर लीक पर चर्चा
45:27 - 1:03:21 - रामदेव को सुप्रीम कोर्ट की फटकार
1:03:22 - 1:06:42 - पत्र और उनके जवाब
1:06:43 - 1:20:14 - राज्यसभा चुनाव का कठिन गणित
1:20:15- 1:27:45 सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
हृदयेश जोशी
स्वाति नारायण की किताब- अनइक्वल
आनंद वर्धन
पेपर लीक पर इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट
मनीषा पांडे
यूपी में पेपर लीक पर स्क्रॉल की रिपोर्ट
शार्दूल कात्यायन
कोरोनिल पर बसंत कुमार की रिपोर्ट
क्या कोरोनिल, कोरोना की दवाई है? जानिए पतंजलि और रामदेव का साम्राज्य
भारत सरकार और पतंजलि: महामारी के प्रकोप में भ्रम की सौदेबाजी
क्या #WHO ने 150 देशों में पतंजलि की कोरोनिल बेचने की इजाजत दी?
लेट्स टॉक अबाउट का नया एपिसोड: इज़रायल और फिलिस्तीन
बर्लिन के पर्यावरण पर डीडब्ल्यू की रिपोर्ट
ट्रांसक्रिप्शन: विकास जांगड़ा
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद
एडिटिंग: उमराव सिंह
Also Read
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
Censorship, arrests, internet shutdown, PR campaign: How Arunachal is trying to control the Siang dam narrative
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions