Khabar Baazi
रोज़नामचा: हिमाचल में ‘बागी’ विधायकों पर कांग्रेस का पलटवार और टीएमसी नेता शाहजहां शेख गिरफ्तार
हिंदी के प्रमुख अखबारों ने आज एक नहीं बल्कि अलग-अलग ख़बरों को पहली सुर्खी बनाया है. कुछ अखबारों ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर से संकट टल जाने तो कुछ अखबारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम सूर्य घर योजना के तहत 1 करोड़ परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलने को पहली सुर्खी बनाया है.
आइए आज के प्रमुख अख़बारों की अन्य सुर्खियों पर भी एक नज़र डालते हैं. लेकिन उससे पहले अगर आप रोज़नामचा को अपने ई-मेल पर पाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें.
हिंदुस्तान अखबार ने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार से संकट टल जाने को पहली सुर्खी बनाया है. ख़बर के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी की ओर से भेजे गए पर्यवेक्षकों ने कहा कि पार्टी और विधायकों के बीच सारे मतभेद सुलझा दिए गए हैं. सुक्खू मुख्यमंत्री बने रहेंगे.
भाजपा नेतृत्व द्वारा लोकसभा उम्मीदवारों के चयन पर मंथन किए जाने को भी अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है. ख़बर के मुताबिक, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने गुरुवार देर रात तक मंथन किया. पार्टी अगले एक-दो दिन में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है.
दैनिक जागरण अखबार ने हिमाचल प्रदेश के 6 कांग्रेसी विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने को पहली सुर्खी बनाया है. ख़बर के मुताबिक, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गुरुवार को पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने पर कांग्रेस के 6 विधायकों को अयोग्य करार दे दिया. ये पहली बार है जब हिमाचल प्रदेश में विधायकों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की गई है.
संदेशखाली से टीएमसी नेता शाहजहां शेख को गिरफ्तार किए जाने को भी अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है. ख़बर के मुताबिक, गत पांच जनवरी को ईडी की टीम पर हुए हमले के मास्टमाइंड शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है. तृणमूल नेता पर महिलाओं के यौन शोषण और जमीन कब्जा करने के भी आरोप हैं.
इसके अलावा साइक्लिंग कर रहे इंटेल इंडिया के पूर्व प्रमुख अवतार सैनी को कैब ने कुचला, सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी नौकरी के लिए दो बच्चों के नियम को ठहराया सही और हवाई अड्डे पर बुजुर्ग की मौत के मामले में एअर इंडिया पर लगा 30 लाख रुपये का जुर्माना आदि ख़बरों को भी अखबार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
अमर उजाला अखबार ने आर्थिक वृद्धि दर 8.4 फीसदी रहने को पहली सुर्खी बनाया है. ख़बर के मुताबिक, तीसरी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर बढ़ी है. विनिर्माण, खनन और निर्माण क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के चलते यह रफ्तार बढ़ी है.
शाहजहां शेख के 55 दिन बाद गिरफ्तार होने को भी अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है. ख़बर के मुताबिक, कोर्ट ने शेख को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने उसे 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है. शेख पर पांच जनवरी को ईडी की टीम पर हमले का आरोप है.
इसके अलावा किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में आम आदमी पार्टी के पार्षद पर केस, सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए अखिलेश यादव, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मुकदमों पर रोक छ महीने बाद स्वतः ख़त्म नहीं होगी आदि ख़बरों को भी अखबार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
जनसत्ता अखबार ने हिमाचल प्रदेश सरकार से संकट टल जाने को पहली सुर्खी बनाया है. ख़बर के मुताबिक, विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के 6 विधायकों को अयोग्य करार दे दिया है. वहीं, संकट के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद सिंह सुक्खू ने अपने आधिकारिक आवास पर पार्टी विधायकों के साथ नाश्ते पर बैठक की. माना जा रहा है कि अब सरकार स्थिर है.
एक करोड़ परिवारों को तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने की योजना को भी अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है. ख़बर के मुताबिक, केंद्र सरकार ने द्वारा इसके लिए 1 करोड़ घरों में सौर संयंत्र लगाए जाएंगे. केंद्र ने गुरवार को इस योजना को मंजूरी दे दी.
इसके अलावा सजायाफ्ता संत गुरमीत राम रहीम को बार-बार पैरोल पर हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को लगाई फटकार, लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची जल्द, तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख गिरफ्तार और आर्थिक वृद्धि दर तीसरी तिमाही में 8.4 फीसदी आदि ख़बरों को भी अखबार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
दैनिक भास्कर अखबार ने पीएम सूर्य घर फ्री बिजली योजना को मंजूरी मिलने को पहली सुर्खी बनाया है. ख़बर के मुताबिक, सौर पैनल के जरिए 300 यूनिट बिजली मिलेगी. केंद्रीय कैबिनेट ने गुरुवार को 75 हाजर करोड़ रुपये की इस योजना को मंजूरी दे दी.
दिल्ली में रैट माइनर का घर गिराए जाने को भी अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है. ख़बर के मुताबिक, डीडीए ने रैट माइनर वकील का घर गिरा दिया. मामले ने तूल पकड़ा तो एलजी वीके सक्सेना ने कहा कि उन्हें नया घर और मुआवजा देंगे.
इसके अलावा हिमाचल में कांग्रेस ने 6 विधायकों को किया अयोग्य घोषित, नफरती शो पर तीन टीवी चैनलों पर हुई कार्रवाई और पूरे मणिपुर में अफस्पा लागू करने की आहट आदि ख़बरों को भी अखबार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra