Khabar Baazi
आज तक, न्यूज़ 18 और टाइम्स नाऊ नवभारत पर एनबीडीएसए की कार्रवाई
न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी यानि एनबीडीएसए ने आज तक के एंकर सुधीर चौधरी, न्यूज़ 18 के दो एंकरों अमीश देवगन और अमन चोपड़ा के अलावा टाइम्स नाऊ नवभारत के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. सुधीर चौधरी को आपत्तिजनक शो हटाने का निर्देश दिया गया है. वहीं, टाइम्स नाऊ पर 1 लाख रुपये तो न्यूज़ 18 चैनल पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
सुधीर चौधरी ने राहुल गांधी को बनाया था निशाना
कांग्रेस नेता श्रीनिवास बी. वी. ने एनबीडीएसए के आदेश को सोशल मीडिया पर साझा किया. जिसमें ‘आज तक’ चैनल को निर्देश दिया गया है कि वह राहुल गांधी के सन्दर्भ में चलाए गए काल्पनिक वीडियो को हर जगह से हटा दे.
पोस्ट साझा करते हुए कांग्रेस नेता श्रीनिवास बी. वी. ने लिखा, “अब माफी आप मांगोगे या चैनल?”
न्यूज़ 18 और टाइम्स नाऊ नवभारत पर भी कार्रवाई
इसके अलावा एनबीडीएसए ने न्यूज़ 18 इंडिया और टाइम्स नाउ नवभारत द्वारा की गई श्रद्धा वालकर मामले की कवरेज की भी समीक्षा की. अथॉरिटी ने कवरेज को अनुचित पाया.
एनबीडीएसए के अध्यक्ष और सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व जज एके सीकरी ने कहा है कि हर अंतर्धार्मिक विवाह को ‘लव जिहाद’ कहना गलत है. इस शब्द का गैर जिम्मेदाराना उपयोग देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे को नुकसान पहुंचाता है.
एनबीडीएसए ने इसके चलते न्यूज़ 18 इंडिया के दो एंकर्स- अमिश देवगन और अमन चोपड़ा के शो को मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाने के लिए जुर्माना लगाया. साथ ही टाइम्स नाउ नवभारत के एंकर हिमांशु दीक्षित के शो को भी एनबीडीएसए ने अनुचित बताया.
एनबीडीएसए ने न्यूज़ 18 इंडिया पर 50 हज़ार रुपए का जुर्माना लगाया है, जबकि टाइम्स नाउ नवभारत पर 1 लाख रुपय का जुर्माना लगा है.
जुर्माना भरने के साथ ही इन चैनलों को हर जगह से इन कार्यक्रमों की वीडियो को हटाना होगा.
एक्टिविस्ट इंद्रजीत घोरपाड़े ने एनबीडीएसए में कुछ चैनलों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद यह निर्देश आए हैं.
Also Read
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
Censorship, arrests, internet shutdown, PR campaign: How Arunachal is trying to control the Siang dam narrative
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions