Khabar Baazi
रोज़नामचा: पीएम मोदी का द्वारका दौरा और कांग्रेस की यात्रा में राहुल के साथ अखिलेश
हिंदी के प्रमुख अख़बारों ने आज एक नहीं बल्कि अलग-अलग खबरों को पहली सुर्खी बनाया है. कुछ अख़बारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारका दौरे को प्राथमिकता दी तो कुछ अख़बारों ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव के शामिल होने की ख़बर को पहले पन्ने पर जगह दी है.
आइए आज के प्रमुख अख़बारों की अन्य सुर्खियों पर भी एक नज़र डालते हैं. लेकिन उससे पहले अगर आप रोज़नामचा को अपने ई-मेल पर पाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें.
जनसत्ता
जनसत्ता अखबार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समुद्र के भीतर प्राचीन द्वारका नगरी के दर्शन करने के बाद के एक वक्तव्य को प्रमुखता से छापा जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा. अख़बार ने लिखा, “द्वारका में प्रधानमंत्री मोदी का तंज. कांग्रेस की पूरी ऊर्जा एक परिवार के लिए.”
इसके अलावा आगरा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव के शामिल होने की खबर को भी अखबार ने अहमियत दी है. लिखा है, आगरा में राहुल की यात्रा में पहुंचे अखिलेश और प्रियंका”.
इन ख़बरों के अलावा सिंघु-टिकरी सीमा खोलने का दावा, पर यात्रियों को नहीं मिल रहा रास्ता और इनेलो के नेता नफे सिंह राठी की बहादुरगढ़ में गोली मारकर हत्या खबरों को भी पहले पन्ने पर जगह दी है.
दैनिक जागरण
दैनिक जागरण अख़बार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्राचीन द्वारका नगरी के दर्शन के बाद दिए गए भाषण को ही सुर्खी बनाया है. लिखा है, “कांग्रेस के राज में होते थे हर तरह के घोटाले: मोदी.”
आगे लिखा है, प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- पिछले 10 वर्षों में हमने यह सब बंद कराया. इसी खबर में प्रधानमंत्री के अन्य कथनों को भी शामिल किया है.
जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में घटी एक घटना को भी अखबार ने प्रमुखता दी है. ख़बर का शीर्षक है, “बिना लोको पायलट के 80 किमी तक दौड़ती रही मालगाड़ी”. अख़बार ने इसी प्रकार की अन्य घटनाओं का भी जिक्र किया है.
बंगाल में फैक्ट फाइंडिंग टीम के सदस्यों को बंगाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया, यह खबर भी पहले पृष्ठ पर छापी गई है. शीर्षक है, ‘संदेशखाली जा रही फैक्ट फाइंडिंग टीम के सदस्य पुलिस हिरासत में’. बताया गया कि बंगाल पुलिस ने बैरिकेड तोड़ने के आरोप में नरसिंह रेड्डी के नेतृत्व वाली स्वतन्त्र फैक्ट फाइंडिंग टीम के छह सदस्यों को हिरासत में ले लिया.
अमर उजाला
अमर उजाला अख़बार ने आज पीएम मोदी के द्वारका दौरे की ख़बर को ही पहली सुर्खी बनयाा है. शीर्षक है, “कांग्रेस की नीयत में खोट, देश को भूली, घोटाले दबाने में लगी रही: मोदी”.
लिखा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी पूरी ताकत से एक परिवार को आगे बढ़ाने में लगी रही. देश में लंबे समय तक शासन करने वाली पार्टी के पास आम लोगों को सुविधा देने की इच्छाशक्ति नहीं थी. उसकी नीयत और निष्ठा में खोट थी.
इसके अलावा अख़बार ने 22 साल बाद... प्रतिबंधित सिमी का भगोड़ा हनीफ शेख गिरफ्तार; सीयूईटी पहली बार हाइब्रिड मोड में, आवेदन प्रक्रिया आज से आदि ख़बरों को पहले पन्ने पर जगह दी है.
हिन्दुस्तान
हिन्दुस्तान अख़बार ने भी पीएम मोदी के द्वारका दौरे को ही पहली ख़बर के रूप में प्राथमिकता से छापा है. ख़बर का शीर्षक है, “सियासत नहीं, विकास किया: मोदी”.
लिखा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ओखा से बेट द्वारका के बीच भारत के सबसे लंबे केबल पुल 'सुदर्शन सेतु' का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि बीते दस वर्षों में उन्होंने सियासत नहीं, सिर्फ विकास किया. इसी का परिणाम है कि देश में हर जगह भव्य और दिव्य निर्माण हो रहे हैं.
इसके अलावा अख़बार ने दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी के आसार; आयुष्मान योजना पर एलजी और सरकार आमने-सामने आए और केजरीवाल की अर्जी पर सुनवाई आज आदि ख़बरों को भी पहले पन्ने पर जगह दी है.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra