Khabar Baazi
एस्सेल समूह के मुंबई दफ्तर में ईडी की छापेमारी, ज़ी मीडिया सहित कई कंपनियों के दफ्तर यहीं
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 24 जनवरी को दोपहर से मुंबई में एस्सेल समूह के कार्यालयों में तलाशी ली. ईटी नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, यह कार्रवाई एस्सेल ग्रुप के कॉन्टिनेंटल ऑफिस पर की गई. इस दौरान कर्मचारियों से भी पूछताछ हुई.
मालूम हो कि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) एस्सेल समूह की कंपनियों और ज़ी एंटरटेनमेंट की पहले से ही जांच कर रहा है.
ज़ी मीडिया सहित समूह की कई इकाइयों के कार्यालय इसी परिसर से संचालित होते हैं. सूत्रों के मुताबिक, इनमें ज़ी मीडिया कॉर्प के अलावा ज़ी लर्न, माउंट लिटेरा एजु फाउंडेशन, एस्सेल होम्स और एस्सेल इंफ्रा एंड हाउसिंग शामिल हैं.
इससे पहले दिन में, यह बात सामने आई कि ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने सोनी द्वारा विलय समझौता रद्द करने के दौरान किए गए दावों को चुनौती देने के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल का रुख किया है.
मालूम हो कि हाल ही में सोनी ने ज़ी के साथ होने वाले विलय समझौते को रद्द कर दिया है. इस बारे में आप यहां पढ़ सकते हैं.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
जंतर-मंतर क्यों जरूरी? प्रदर्शन के नए ठिकानों की पड़ताल
-
The myth of the apolitical Indian