The New Ayodhya
अयोध्या: राम मंदिर का उद्घाटन हुआ, ‘बालक राम’ प्राण प्रतिष्ठित हुए, अब आगे क्या?
22 जनवरी को अयोध्या में बहुप्रतीक्षित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद रात का माहौल जश्न और जूनून से भरा रहा. लोग नाचते-गाते और नारे लगाते दिखे.
हालांकि, राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ अयोध्या में सड़कों का भी चौड़ीकरण हुआ. जिसमें कई लोगों की दुकानें चली गईं और कुछ की बेहद छोटी हो गईं. वहीं, इस निर्माण के कारण कुछ लोगों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा है.
हनुमानगढ़ी के पास श्रृंगार नगर के रहने वाले वैभव गुप्ता और सृष्टि गुप्ता जैसे दुकानदारों को अपनी दुकान को काफी छोटा करना पड़ा. वहीं, वैभव की दो दुकान चली गई. हालांकि, इन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में यहां काफी संख्या में श्रद्धालु आएंगे. जिससे उनकी दुकानदारी बढ़ेगी. वैभव कहते हैं, ‘‘कम से कम चार गुना बिक्री बढ़ने वाली है.’
राजमहल के सामने ‘राम की चाट’ दुकान के मालिक अभिषेक कुमार का कहना है कि अयोध्या में एक अच्छा अस्पताल भी बनना चाहिए ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. साथ ही उन्होंने एक विश्वविद्यालय बनवाने की भी मांग की.
ये दुकानदार अयोध्या के आने वाले भविष्य को लेकर काफी सकारात्मक हैं.
देखिए हमारी ये वीडियो रिपोर्ट.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra