Khabar Baazi
सोनी ने रद्द किया ज़ी के साथ विलय का समझौता, कहा- नहीं पूरी हो सकी शर्तें
सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट ने कथित तौर पर ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ज़ील) के साथ 10 अरब डॉलर का विलय समझौता रद्द कर दिया है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोनी ने एक नोटिस में ज़ी से कहा, “कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट (सीएमई) ने आज ज़ील और सीएमई के विलय के लिए 22 दिसंबर, 2021 के समझौते को समाप्त करते हुए ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ज़ील) को नोटिस जारी किया. यद्यपि हम विलय समझौते के तहत अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए प्रयासों में लगे हुए थे, लेकिन हम 21 जनवरी की समय सीमा तक विस्तार पर सहमत नहीं हो सके.’’
कंपनी ने बयान में आगे कहा, ‘‘दो साल से अधिक की बातचीत के बाद, हम बेहद निराश हैं कि विलय की अंतिम शर्तें अंतिम तिथियों तक पूरी नहीं हुईं.’’
इससे पहले सवाल उठ रहा था कि क्या ज़ी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुनीत गोयनका विलय की गई इकाई का नेतृत्व करेंगे? मालूम हो कि भारत के पूंजी बाजार नियामक सेबी द्वारा गोयनका के आचरण की जांच की जा रही थी.
इसे लेकर ज़ी ने पिछले साल भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) को लिखा था कि कथित यस बैंक फंड डायवर्जन से संबंधित मामले में "निरंतर और दोहराव" वाली जांच सोनी के साथ उसके विलय को प्रभावित कर सकती है.
मनोरंजन क्षेत्र में बढ़ती चुनौतियों के बीच ज़ी अब अधिक असुरक्षित है. अगर यह विलय हुआ होता तो नेटफ्लिक्स और अमेज़ॅन जैसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को टक्कर देने के लिए एक बड़ी कंपनी तैयार होती.
भूल सुधार: इस रिपोर्ट में पहले ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के बजाय ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ZMCL) का लोगो इस्तेमाल हुआ था. ZMCL ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के बीच हुए लेन-देन में शामिल नहीं है. इस गलती के लिए खेद है.
Also Read
-
Health insurance reform should cut costs, not shift them on to patients
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
The curious case of protesters’ missing phones: Neither FIR for ‘snatching’, nor memo for ‘seizure’
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
नेहा सिंह राठौर वाले मामले में एबीपी की कार्रवाई, तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज