Khabar Baazi
न्यूज़ 18 इंडिया के साथ रुबिका ने की नई पारी की शुरुआत
हिंदी न्यूज़ एंकर रुबिका लियाकत ने न्यूज़ 18 के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है. मालूम हो कि उन्होंने कुछ समय पहले ही नेशनल हिंदी न्यूज चैनल भारत24 से इस्तीफा दिया था. यहां वो चैनल की वाइस प्रेजिडेंट व सीनियर न्यूज एंकर के तौर पर काम कर रही थी. जानकारी के मुताबिक, न्यूज18 इंडिया में उन्होंने कंसल्टिंग एडिटर के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की है.
रुबिका ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी साझा की है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “नमस्कार आप देख रहे हैं News18 इंडिया, स्वागत नहीं करोगे…”
इससे पहले रुबिका लियाकत ने पिछले साल जून में एबीपी न्यूज से इस्तीफा देकर भारत24 ज्वाइन किया था. मूलरूप से उदयपुर की रहने वालीं रुबिका मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'लाइव इंडिया' चैनल से की थी. इसके बाद उन्होंने न्यूज24’ में बतौर एंकर काम किया. यहां से वे ज़ी न्यूज और बाद में एबीपी न्यूज़ पहुंची.
Also Read: रुबिका लियाकत ने भारत 24 से दिया इस्तीफा
Also Read
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage