Video
उत्तराखंड: बाघ-तेंदुओं के आतंक के साये में गुजर रही जिंदगी
उत्तराखंड के गांवों में हिंसक जानवरों के हमले पिछले कुछ वक्त से लगातार बढ़ रहे हैं. ये हमले सिर्फ यहां के मवेशियों पर नहीं बल्कि इंसानों पर ज़्यादा हो रहे हैं. बाघ और तेंदुओं के हमलों से यहां लोगों में काफी डर है.
नैनीताल ज़िले में दिसंबर महीने में ही ऐसे हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई. सबसे ताज़ा हमला भीमताल के पास अलचौना गांव में हुआ. जहां एक लड़की निकिता की मौत हुई और उसके बाद से यहां लोगों में गुस्सा है.
इस बीच वन विभाग ने मंगलवार तड़के एक बाघ को पकड़ा. इससे पहले एक तेंदुए को भी पकड़ा गया था. वन विभाग ये सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि क्या ये वही जानवर हैं, जो लोगों को मार रहे हैं.
देखिए हमारी ये वीडियो रिपोर्ट.
नोट - इस वीडियो में प्रयोग की गई कुछ तस्वीरों के लिये हम पत्रकार अमित पडलिया का शुक्रिया अदा करते हैं
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
स्वर्ग में चायवाले की टपरी पर एसआईआर की चर्चा और टीएन शेषन की एंट्री
-
No, Neha Bora did not call for Bangladesh-like situation in India; viral claim misses important context