Video
सपा सांसद बोले- मीडिया और बीजेपी दोनों मिलकर गठबंधन तोड़ना चाहते हैं
सांसदों को निलंबित करने का सिलसिला अभी बढ़ता ही जा रहा है. संसद के दोनों सदनों से अब तक कुल 146 सासंदों को निलंबित किया जा चुका है. इस मामले पर हमने सामाजवादी पार्टी के मुरादाबाद से सांसद एसटी हसन से बात की.
वे कहते हैं कि देश की सर्वोच्च पंचायत में इतना बड़ा वाकया हो गया. दो लोग अंदर घुस गए. हमारे सासंदों ने हिम्मत करके उन्हें पकड़ा. दोनों में से एक ने स्मोक स्टिक से धुआं निकालना शुरू कर दिया सोचिए अगर ये धुएं की जगह आरडीएक्स होता तो क्या होता? शायद आधे से ज्यादा सांसद इस दुनिया में नहीं होते.
वह आगे कहते हैं, “इतने बड़े वाकये के बाद पार्लियामेंट एक घंटे में फिर से शुरू हो गई. और इस हादसे के बारे में किसी ने कुछ जानने की कोशिश भी नहीं की. हम लोगों ने सवाल किया तो हमें ही निलंबित कर दिया. जबकि हम सिर्फ चाहते थे कि गृहमंत्री आएं और इस मामले पर अपना बयान दें.”
उन्होंने कहा, “सासंदों को इसलिए निलंबित किया जा रहा है ताकि जो सदन में बिल पास होने हैं उनका कोई विरोध न करे और वे आसानी से पास हो जाएं.”
उपराष्ट्रपति की मिमिक्री के सवाल पर वह कहते हैं, “अन्य नेताओं की भी मिमिक्री होती आई है, कार्टून बनते हैं, कभी किसी ने इस पर सवाल नहीं किया है. ये सब इस घटना से भटकाने के लिए इसे मुद्दा बना रहे हैं ताकि लोग भूल जाएं कि पार्लियामेंट में क्या हुआ है.”
इसके अलावा उन्होंने गठबंधन की मीटिंग, आगे की रणनीति, मीडिया कवरेज, बसपा सुप्रीमो मायावती और गठबंधन समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की.
देखिए पूरा वीडियो-
Also Read
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage