Khabar Baazi
रुबिका लियाकत ने भारत 24 से दिया इस्तीफा
जानी मानी एंकर रुबिका लियाकत ने भारत 24 के साथ अपनी पारी को विराम दे दिया है.
इस साल जून में रुबिका ने जगदीश चंद्रा के नेतृत्व वाले इस चैनल के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी. इससे पहले रुबिका ने पांच साल तक एबीपी न्यूज़ में बतौर एंकर काम किया था.
एबीपी न्यूज़ में रुबिका बतौर एंकर मास्टरस्ट्रोक नामक शो को होस्ट करती थीं. वहीं, भारत 24 में वह “दहाड़, द रुबिका लियाकत शो और मोदी मुल्क मुसलमान” जैसे हिंदी प्राइम टाइम शो को होस्ट करती थीं. हाल ही में रुबिका ने चैनल के लिए इज़रायल-हमास के बीच युद्ध को भी कवर किया था, जिसे लेकर वह काफी चर्चा में भी थीं.
सूत्रों के अनुसार, रुबिका द्वारा भारत 24 को छोड़ने का कारण चैनल की व्यूवरशिप में गिरावट बताई जा रही है.
भारत 24 और एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ने से पहले रुबिका न्यूज़ 24, आज तक, जी न्यूज़ और लाइव इंडिया टीवी के साथ कार्य कर चुकी हैं. भारत 24 को छोड़ने के बाद वह किस मीडिया संस्थान के जुड़ेंगी यह अभी साफ नहीं है.
Also Read
-
‘Bid to eliminate the messenger’: Social media takedowns leaving users in the dark
-
Arundhati Roy: ‘Message from Jantar Mantar is bigger than electoral defeat’
-
Inside Jharkhand’s assembly gherao: Lathicharge, tear gas and conflicting claims
-
‘एनकाउंटर राज’ से ‘हिंदुत्ववादी हिंसा’ तक: अकांक्षा कुमार की पांच रिपोर्टों को प्रेम भाटिया पुरस्कार
-
कांवड़ यात्रा: महिलाओं के लिए आस्था का यह सफर कितना मुश्किल, कितना आसान