Khabar Baazi
चुनावी राज्य तेलंगाना में कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के विज्ञापनों पर चुनाव आयोग ने लगाई रोक
चुनाव आयोग ने बीते दिवस कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को तेलंगाना के संस्करणों में प्रकाशित उसकी उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं वाले विज्ञापनों पर तुरंत रोक लगाने को कहा है.
मालूम हो कि ये विज्ञापन 24 से 27 नवंबर के बीच कुछ अख़बारों हैदराबाद संस्करण में दिखाई दिए थे. जिसके बाद राज्य की भारतीय जनता पार्टी और भारत राष्ट्र समिति ने इस संबंध में चुनाव आयोग को शिकायत दी थी.
आयोग ने जांच के दौरान इसे आचार संहिता का उल्लंघन पाया और इस संबंध में कर्नाटक सरकार को पत्र जारी किया.
चुनाव आयोग द्वारा कर्नाटक के मुख्य सचिव को जारी पत्र में कहा गया है, “उनके अक्टूबर में दिए आदेशानुसार जिन राज्यों में चुनाव नहीं हो रहे हैं, वहां की सरकारों को चुनाव होने वाले राज्यों में अख़बारों में प्रचार करने से पहले चुनाव आयोग की मंजूरी लेनी होगी.”
कर्नाटक सरकार के इस प्रचार को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग ने यह भी कहा, “जांच में पाया गया है कि विज्ञापनों को प्रकाशन से पहले कोई मंजूरी नहीं ली गई थी और न ही कर्नाटक राज्य से ऐसा कोई आवेदन लंबित मिला है.”
इसके साथ ही आयोग ने सरकार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए बिना मंजूरी के विज्ञापनों पर तत्काल रोक लगाने को कहा है.
इससे पहले भी चुनाव आयोग ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार से भी समाचार के रूप में दिखने वाले विज्ञापनों को प्रकाशित करने का कारण पूछते हुए पत्र जारी किया था. इस विषय के बारे में ज्यादा जानने के लिए पढ़िए यह रिपोर्ट.
Also Read
-
On the ground with Sreenivasan Jain: A day at the Opposition march
-
A prison-like bus, an unknown location: A day in detention with Neha Bora
-
Nearly 30 journalists recount the Delhi Police’s use of brute force against them
-
Delhi Police cannot dictate how journalists cover protest
-
Around Jantar Mantar in 15,967 steps