Khabar Baazi
चेन्नई पब मामला: पत्रकार और पांच अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज
चेन्नई पुलिस ने न्यूज 24x7 के एक पत्रकार और पांच अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. मामला चेन्नई के एक पब में हुए घटनाक्रम से जुड़ा है. आरोप है कि चैनल ने महिलाओं का पीछा किया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया.
द न्यूज मिनट (टीएनएम) की रिपोर्ट के अनुसार, सभी के खिलाफ अश्लीलता, शीलभंग और यौन टिप्पणी करने सहित कई दंडात्मक धाराओं और तमिलनाडु महिला उत्पीड़न निषेध अधिनियम की धारा 4 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.
पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के हवाले से कहा गया है, "वीडियो लेते समय कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने बार से बाहर आने वाली महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक और अश्लील टिप्पणियां की, जिन्हें बाद में विभिन्न चैनलों पर प्रसारित किया गया."
यह घटना 19 नवंबर को टर्नबुल्स रोड पर एक पब में हुई थी. कुछ लोग पब के अंदर जाना चाह रहे थे, जिन्हें रोक दिया गया था. इसके बाद पब मालिक और इन लोगों के बीच बहस हुई. इसके बाद न्यूज 24x7, पॉलिमर और थांथी टीवी सहित कई समाचार चैनल घटनास्थल पर पहुंचे.
23 नवंबर को इस मामले में दो शिकायतें दर्ज की गईं. टीएनएम के अनुसार, पहली शिकायत एक महिला द्वारा दी गई. जिसने मीडिया कर्मियों पर पब के बाहर पीछा करने और वीडियो बनाने का आरोप लगाया. दूसरी शिकायत एक शख्स ने दी. इसके मुताबिक, पब में घुसने की कोशिश कर रहे लोगों के एक समूह ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की.
न्यूज़लॉन्ड्री ने इससे पहले भी बताया है कि कैसे तमिल मीडिया का एक वर्ग महिलाओं से जुड़े मामलों पर अपनी रिपोर्टिंग को सनसनीखेज बनाता है. ऐसा कैसे और क्यों होता है, इस बारे में जानने के लिए हमारी रिपोर्ट पढ़ें.
Also Read
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
Censorship, arrests, internet shutdown, PR campaign: How Arunachal is trying to control the Siang dam narrative
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions