Khabar Baazi
रोज़नामचा: सट्टेबाजी एप मामले में डाबर ग्रुप के चेयरमैन आरोपित और उत्तराखंड में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हिंदी के प्रमुख अख़बारों ने आज एक नहीं बल्कि अलग-अलग ख़बरों को पहली सुर्खी बनाया है. कुछ अख़बारों ने उत्तराखंड में हुए सुरंग धंसने के हादसे तो कुछ ने महादेव सट्टेबाजी एप में मामले में डाबर ग्रुप के चेयरमैन और डायरेक्टर को आरोपित बनाए जाने को पहली सुर्खी बनाया है. वहीं, कुछ अख़बारों ने दिल्ली में प्रदूषण की स्थित गंभीर होने और मिजोरम सीमा पर जुंटा द्वारा विद्रोहियों पर बम बरसाए जाने को भी पहली सुर्खी बनाया है.
आइए आज के प्रमुख अख़बारों की अन्य सुर्खियों पर भी एक नज़र डालते हैं. लेकिन उससे पहले अगर आप रोज़नामचा को अपने ई-मेल पर पाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें.
अमर उजाला अख़बार ने मिजोरम से सटे म्यांमार के इलाके में विद्रोहियों और सत्ताधारी जुंटा के बीच संघर्ष तेज होने की ख़बर को पहली सुर्खी बनाया है. ख़बर के मुताबिक, म्यांमार के हजारों नागरिक शरण लेने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर मिजोरम में घुस आए हैं. घुसपैठ करने वालों में 43 म्यांमारी सैनिक भी थे, जिनमें से 40 वापस भेज दिया गया.
दिल्ली एनसीआर की हवा फिर से खराब होने को भी अख़बार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है. ख़बर के मुताबिक, दिवाली के बाद दिल्ली समेत देश के करीब 9 राज्यों की राजधानियों में स्थिति बिगड़ गई है. वहीं, मौसम से फिलहाल राहत की उमीद नजर नहीं आ रही है.
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनकर टिप्पणी करने पर आम आदमी पार्टी को नोटिस, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत राय का निधन और बिहार में रेत माफिया ने दारोगा को ट्रैक्टर से कुचला आदि ख़बरों को भी अख़बार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
दैनिक जागरण अख़बार ने महादेव सट्टेबाजी एप मामले में डाबर ग्रुप के चेयरमैन और डायरेक्टर को आरोपित बनाए जाने को पहली सुर्खी बनाया है. ख़बर के मुताबिक, मुंबई पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर में कुल 32 लोगों के नाम हैं. इसमें डाबर के चेयरमैन मोहित बर्मन और निदेशक गौरव बर्मन का नाम भी शामिल है. उधर, डाबर ग्रुप ने एफआईआर को झूठ का पुलिंदा बताया है.
बिहार में बालू से लदे ट्रैक्टर द्वारा दारोगा को रौंदे जाने को भी अख़बार ने आज प्रमुखता से प्रकाशित किया है. ख़बर के मुताबिक, जमुई जिले में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. जिसमें दारोगा प्रभात रंजन की मौत हो गई. पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक और उसके सहयोगी की पहचान कर ली है.
इसके अलावा ईडी ने कहा लालू के सहयोगी ने अभ्यर्थियों से नौकरी के बदले कंपनी के नाम कराई जमीन, सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय का निधन और प्रियंका गांधी व अरविंद केजरीवाल को चुनाव आयोग का नोटिस आदि ख़बरों को भी अख़बार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
हिंदुस्तान अख़बार ने दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता को लगातार खराब होते जाने को पहली सुर्खी बनाया है. ख़बर के मुताबिक, एनसीआर में इस समय सामान्य से तीन गुणा प्रदूषण है. वहीं, स्मॉग के चलते दृश्यता घट रही है. माना जा रहा है कि अगले तीन दिन इस स्थिति में राहत के आसार नहीं हैंं.
ग्रेटर कैलाश से फर्जी सर्जन और तीन डॉक्टरों की गिरफ्तारी को भी अख़बार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है. ख़बर के मुताबिक, पुलिस को आरोपी महेंद्र के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं. करीब एक हफ्ते पहले हुई एक मरीज की मौत के बाद परिजनोंं ने मेडिकल सेंटर के सामने हंगामा किया था. जिससे पूरा मामला खुल गया.
इसके अलावा सुरंग में फंसे मजूदरों को आज तीसरा दिन, यूपी में चलते ट्रक में कार घुसने से छः युवकों की जान गई और भारतीय सीमा में घुसे म्यांमार के सेना के जवानों को लौटाया आदि ख़बरों को भी पहले पन्ने पर जगह मिली है.
जनसत्ता अख़बार ने उत्तरकाशी में तीन दिन से सुंरग में फंसे मजदूरों की घटना को प्राथमिकता दी है. ख़बर के मुताबिक, मजदूरों को बाहर निकालने के लिए अब मलबे में पाइप डालने का काम शुरू किया गया है. सब कुछ योजना के अनुसार चला तो आज श्रमिकों को बाहर निकाल लिया जाएगा.
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राजनीतिक दलों को चुनावी बॉन्ड के जरिए मिले धन का विवरण जमा करने के निर्देशों को भी अख़बार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है. मालूम हो कि इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग से बॉन्ड के जरिए मिले चुनावी चंदे की रिपोर्ट मांगी थी.
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी के चलते अरविंद केजरीवाल और प्रियंका गांधी को नोटिस, गृहमंत्रालय ने तैयार किया जेल कानून का मसविदा, शीतकाल के लिए गंगोत्री धाम के कपाट बंद और आदिवासियों के कल्याण के लिए आज 24 हजार करोड़ रुपये की परियाजनाएं शुरू करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी आदि ख़बरों को भी अख़बार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
दैनिक भास्कर अख़बार ने उत्तराखंड में हुए सुरंग हादसे को पहली सुर्खी बनाया है. ख़बर के मुताबिक, तीन दिन से सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए अब 3 फीट चौड़े पाइम मलबे के बीच से डाले जा रहे हैं. सब ठीक रहा तो आज मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया जाएगा.
महादेव सट्टेबाजी एप माामले में डाबर ग्रुप के चेयरमैन और डायरेक्टर को आरोपी बनाए जाने की ख़बर को भी अख़बार ने प्रमुखता दी है. ख़बर के मुताबिक, सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बांकर की शिकायत पर 7 नवंबर को मामला दर्ज हुआ था. वहीं, डाबर ने आरोपों को खारिज किया है.
इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र में भारत ने कनाडा को कहा- नफरत वाले भाषण और पूजा स्थलों पर हमले रोकें, कश्मीर में लश्कर के दो गुर्गों की 8 संपत्तियां जब्त, बिहार में माफिया ने दो पुलिवालों रौंदा और सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्र राय का निधन आदि ख़बरों को भी अख़बार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
अगर आप रोज़नामचा को अपने ई-मेल पर पाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
स्वर्ग में चायवाले की टपरी पर एसआईआर की चर्चा और टीएन शेषन की एंट्री
-
No, Neha Bora did not call for Bangladesh-like situation in India; viral claim misses important context