Madhya Pradesh Elections 2023
पीएम मोदी का रोड शो: ‘हिंदुत्व की स्थापना के लिए भाजपा का सत्ता में आना जरूरी’
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव अब आखिरी चरण में पहुंच चुका है. 17 नवंबर को राज्य में मतदान होगा. सभी पार्टियों ने प्रचार तेज कर दिया है. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर में रोड शो करने पहुंचे.
न्यूज़लॉन्ड्री ने रोड शो में आए भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों से बातचीत की. साथ ही ये भी जानने की कोशिश की कि आखिर लोग भाजपा से क्यों नाराज हैं? क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू मध्य प्रदेश में काम करेगा? और शिवराज सिंह चौहान की सत्ता में वापसी हो रही या नहीं?
इस दौरान हमें कुछ ऐसे लोग भी मिले जिन्होंने कहा कि वे भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं. रोड शो में आई एक महिला ने कहा, “हम यहां सिर्फ सनातन को सपोर्ट करने आए हैं. हम किसी के साथ नहीं हैं. हमें हिंदुत्व को स्थापित करना है तो भाजपा को लाना ही पड़ेगा.”
इसी तरह एक अन्य महिला ने कहा, “बहुत जल्द ही संस्कृत कोडिंग लैंग्वेज बन जाएगी. कंप्यूटर की कोडिंग संस्कृत में होगी.” उनके साथ आई एक अन्य महिला ने कहा कि नासा में तो संस्कृत कोडिंग हो चुकी है.
रोड में शो आए लोगों से हुई रोचक बातचीत के लिए देखिए ये वीडियो.
Also Read
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
‘A journalist only until I’m lathi-charged’: Meet the content creators behind Delhi’s protest videos
-
Why gig workers can’t choose working hours even in extreme weather
-
Inside CJP: Mehr Pasricha on how the movement works, and its critics
-
'गंगा-जमुनी' फ़ैंटेसी, मिटती भाषाएं एवं सोशल मीडिया के दौर में यूनिवर्सिटीज़ और लोकतंत्र का भविष्य