Another Election show
मॉर्निंग शो: केंद्रीय नेतृत्व या जनता? 18 साल राज के बाद शिवराज सिंह से कौन ज्यादा नाराज
अतुल और मनीषा एक बार फिर से मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की कवरेज के लिए ग्राउंड पर हैं. हर बार की तरह इस बार भी ये दोनों "मॉर्निंग शो" के जरिए विभिन्न वर्गों के बीच जाकर उनकी राय ले रहे हैं. भोपाल के एपिसोड में एनडीटीवी के संपादक अनुराग द्वारी, नागरिक समाज कार्यकर्ता सचिन जैन और मीना वाधवा शामिल हैं.
इस दौरान भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पूरे चुनाव प्रचार के दौरान दरकिनार किए जाने, उनकी सरकार में लगे व्यापमं घोटाले के आरोपों और विभिन्न वर्गों को रिझाने के लिए उनकी हाल ही की घोषणाओं और योजनाओं पर खुलकर बातचीत हुई.
18 साल से सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी और उसके खिलाफ सत्ता विरोधी लहर और कांग्रेस द्वारा फिर से सत्ता पाने की कोशिश में की गई लोकलुभावन घोषणाओं पर भी इन लोगों से चर्चा हुई.
मध्य प्रदेश की राजनीति और उसके मुद्दों को लेकर लोगों की जरूरतों को जानने-समझने की कोशिश हुई. ये भी जानने की कोशिश हुई कि आखिर मध्य प्रदेश में बीजेपी का असली स्टार प्रचारक कौन है?
मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार, कुपोषण और 'मुफ्त' की राजनीति के अलावा कमल नाथ के नेतृत्व में कांग्रेस के आक्रामक प्रचार अभियान को भी समझने की कोशिश हुई.
देखिए ये वीडियो.
Also Read
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage