Madhya Pradesh Elections 2023
मध्य प्रदेश चुनाव: महंगाई, सांप्रदायिकता और शिवराज सिंह चौहान पर क्या कहते हैं भोपाल के ऑटोवाले
जैसे-जैसे मध्य प्रदेश में चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है. वैसे-वैसे यहां प्रचार भी तेज हो रहा है. न्यूज़लॉन्ड्री की टीम चुनावी मैदान से आपके लिए रिपोर्ट, वीडियो और इंटरव्यू ला रही है. इस बार हमारी टीम भोपाल पहुंची. यहां हमने ऑटो रिक्शावालों से बात की और जानने की कोशिश की कि आखिर वो क्या मुद्दे हैं, जो उनके लिए इस चुनाव में मायने रखते हैं.
ज्यादातर लोगों ने हमसे बातचीत में माना कि शिवराज सिंह के खिलाफ इस बात सत्ता विरोधी लहर है. ऐसे ही एक ऑटोवाले ने कहा, “शिवराज सिंह एक अच्छे मुख्यमंत्री हैं लेकिन लोगों को बदलाव चाहिए.”
एक दूसरे ऑटो ड्राइवर मोहम्मद यामीन ने कहा कि इस बार शिवराज सिंह की सत्ता में वापसी मुश्किल होगी. लोग बढ़ती महंगाई और भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति से परेशान हो चुके हैं.
पिछले 10 साल से भोपाल में ऑटो चला रहे गजेंद्र कहते हैं “सरकार ने योजनाएं तो बहुत चला रखी हैं लेकिन उनका लाभ कुछेक लोगों को ही मिल रहा है. सबको समान अवसर नहीं मिल रहे हैं.”
देखिए ये वीडियो रिपोर्ट.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
स्वर्ग में चायवाले की टपरी पर एसआईआर की चर्चा और टीएन शेषन की एंट्री
-
No, Neha Bora did not call for Bangladesh-like situation in India; viral claim misses important context