Chhattisgarh Elections 2023
मॉर्निंग शो: शिक्षा, वेलफेयर स्टेट और चुनावी घोषणापत्र पर क्या सोचता है छत्तीसगढ़ का युवा?
न्यूज़लॉन्ड्री की टीम छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की कवरेज के लिए ग्राउंड पर है. हर बार की तरह इस बार भी टीम "मॉर्निंग शो" के जरिए विभिन्न वर्गों के बीच जाकर उनकी राय जान रही है. मॉर्निंग शो के इस एपिसोड में छत्तीसगढ़ में मौजूद हमारी टीम ने राज्य के ताजा चुनावी मुद्दों को लेकर युवाओं से बातचीत की है.
इसके लिए हमारी टीम बिलासपुर में स्थित शासकीय ई राघवेंद्र राव पीजी साइंस कॉलेज परिसर पहुंची. यहां गुरु घासी दास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं से चुनावी समेत तमाम मुद्दों पर बातचीत की.
इस दौरान छात्र-छात्राओं से महादेव एप, शिक्षा और भ्रष्टाचार के मुद्दे के अलावा पिछले पांच साल की भूपेश बघेल सरकार की उपलब्धियों पर बातचीत हुई. साथ ही खेती-किसानी के मुद्दों और धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य के मुद्दे पर भी उनके विचार जाने गए.
बातचीत के दौरान छात्राओं और महिला सुरक्षा का मुद्दा भी प्रमुख रहा. टीम ने ये भी जानने की कोशिश की कि आखिर लोक कल्याणकारी राज्य की अवधारणा और चुनावी मौसम में विभिन्न पार्टियों द्वारा जारी किए जाने वाले घोषणापत्रों को छात्र किस नजरिए से देखते हैं. देखिए मॉर्निंग शो में ये पूरी बातचीत.
Also Read
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
‘A journalist only until I’m lathi-charged’: Meet the content creators behind Delhi’s protest videos
-
Why gig workers can’t choose working hours even in extreme weather
-
Inside CJP: Mehr Pasricha on how the movement works, and its critics
-
'गंगा-जमुनी' फ़ैंटेसी, मिटती भाषाएं एवं सोशल मीडिया के दौर में यूनिवर्सिटीज़ और लोकतंत्र का भविष्य