Another Election show
मॉर्निंग शो: महादेव एप, धान की खरीद और छत्तीसगढ़िया अस्मिता
न्यूज़लॉन्ड्री की टीम इस समय पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों की कवरेज के लिए ग्राउंड पर है. हर चुनावों की तरह हम इस बार भी अपना "एक और मॉर्निंग शो" लेकर आए हैं. इस एपिसोड में छत्तीसगढ़ में मौजूद हमारी टीम ने राज्य के ताजा चुनावी मुद्दों को लेकर विस्तार से बातचीत की है.
छत्तीसगढ़ में धान की खरीद की कीमत सबसे बड़ा मुद्दा बनते हुए दिख रही है. यहां भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा किया है, जिसका भुगतान भी किसानों को एक मुश्त किया जाएगा. वहीं, कांग्रेस वर्तमान में 2600 रुपए का रेट दे रही है, जिसे पार्टी ने बढ़ाकर अब 3000 रुपए प्रति क्विंटल तक करने का वादा किया है.
भूपेश बघेल द्वारा किसानों की कर्ज माफी का मुद्दा भी राज्य में गर्माया हुआ है. इसके चलते पार्टी काफी मजबूत स्थिति में भी दिखाई दे रही है. मालूम हो कि पिछली बार भी किसानों की कर्ज माफी बड़ा मुद्दा था. पिछली बार जब कांग्रेस की सरकार बनी थी तो सरकार ने अपने वादे के मुताबिक सत्ता में आते ही सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया था.
राज्य में दूसरा ताजा मुद्दा महादेव एप को लेकर है, जिसमें ईडी ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि महादेव एप प्रमोटर्स ने अब तक लगभग 508 करोड़ रुपए का भुगतान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को किया है. इस पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार को घेरा है. राज्य में अब भ्रष्टाचार कितना बड़ा मुद्दा है इस पर बहस छिड़ी है.
वहीं इसके अलावा छत्तीसगढ़िया अस्मिता को लेकर जो कि छत्तीसगढ़ की पहचान है, उस पर हो रही राजनीति को राज्य के लोग कैसे देखते हैं. इन सब मुद्दों पर हुई इस विस्तृत बातचीत को इस वीडियो में देखें-
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra