Madhya Pradesh Elections 2023
मध्य प्रदेश चुनाव: कांग्रेस में कलह, सिंधिया और विकास के दावों पर जयवर्धन सिंह
मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा. इन दिनों सभी नेता जोर-शोर से प्रचार में जुटे हुए हैं. हर कोई जनता के बीच जाकर अपना दांव खेल रहा है. ऐसे में न्यूज़लॉन्ड्री ने गुना में पूर्व शहरी विकास मंत्री जयवर्धन के प्रचार अभियान पर एक नज़र डाली.
जयवर्धन सिंह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे हैं. वे दो बार विधायक रह चुके हैं. वे फिलहाल गुना जिले के निर्वाचन क्षेत्र राघौगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं. पहले यहां से उनके पिता दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ते रहे हैं. इन दिनों वे राघौगढ़ में चुनाव प्रचार पर जुटे हुए हैं. इसी दौरान हमने उनसे चुनाव प्रचार समेत कई मुद्दों पर बातचीत की.
इस बातचीत में, सिंह अपने पिता दिग्विजय और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच के कथित तनाव, कांग्रेस की राज्य इकाई के भीतर अंदरूनी कलह, शहरी विकास मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के बावजूद उनके निर्वाचन क्षेत्र में विकास की कमी, परिवारवाद और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बारे में किए गए सवालों के जवाब देते हैं.
एक हालिया वीडियो के बारे में पूछे जाने पर, जिसमें कमलनाथ ने कथित तौर पर दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष किया था और उनके कपड़े "फाड़ने" के लिए कहा था, सिंह कहते हैं, "अगर कमलनाथ जी, दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के लिए मेरे कपड़े हजार बार भी फाड़े जाएं तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. बस कांग्रेस मजबूत होनी चाहिए.”
देखिए ये पूरी बातचीत.
Also Read
-
Surety hurdles, questions over video, then release: The SEM proceedings for CJP leaders
-
Health insurance reform should cut costs, not shift them on to patients
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
जंतर-मंतर क्यों जरूरी? प्रदर्शन के नए ठिकानों की पड़ताल