Report
प्रेस क्लब प्रदर्शन: “कोई सवाल न करे इसलिए पत्रकारों को डराना चाहती है सरकार”
दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में एक बार फिर से न्यूज़क्लिक के समर्थन में पत्रकारों ने धरना प्रदर्शन किया. इस धरने में देश के अलग-अलग हिस्सों से पत्रकारों ने हिस्सा लिया. इस दौरान न्यूज़क्लिक के पत्रकार परंजॉय गुहा ठाकुरता भी शामिल रहे. इस प्रदर्शन का आयोजन प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया द्वारा किया गया.
द हिंदू के पत्रकार और दिल्ली यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के जनरल सेक्रेटरी जिग्नीश ने कहा, "सरकार की कार्रवाई न सिर्फ पत्रकारों पर हमला है बल्कि यह पत्रकारिता के प्रोफेशन पर हमला है."
वहीं परंजॉय गुहा ठाकुरता ने कहा, "सरकार विरोध करने वाले पत्रकारों को डराना चाहती है ताकि कोई उससे सवाल न पूछे."
इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों से आए पत्रकारों ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर मौजूद खतरे को लेकर हमसे अपने अनुभव साझा किए. करीब पांच घंटे चले इस प्रदर्शन के बाद प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया और डिजिपब समेत कुल नौ पत्रकार संगठनों ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर सर्वोच्च संवैधानिक प्राधिकारी के रूप में उनसे हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है.
देखिए यह वीडियो रिपोर्ट -
Also Read
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
‘A journalist only until I’m lathi-charged’: Meet the content creators behind Delhi’s protest videos
-
Why gig workers can’t choose working hours even in extreme weather
-
Inside CJP: Mehr Pasricha on how the movement works, and its critics
-
'गंगा-जमुनी' फ़ैंटेसी, मिटती भाषाएं एवं सोशल मीडिया के दौर में यूनिवर्सिटीज़ और लोकतंत्र का भविष्य