Khabar Baazi
मध्य प्रदेश: कांग्रेस की ओर से पत्रकारों को ‘कई वचन’, निःशुल्क बीमा, न्यूज़ सिटी का निर्माण और तीर्थ दर्शन
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज अपना घोषणा पत्र जारी किया. ‘वचनपत्र’ के नाम से जारी इस दस्तावेज में पार्टी ने पत्रकारों के लिए भी बड़े-बड़े वादे किए हैं. इनमें नोएडा फिल्म सिटी की तर्ज पर न्यूज़ सिटी का निर्माण, मुफ्त बीमा और मुफ्त तीर्थ दर्शन के इंतजाम आदि शामिल हैं.
इसके अलावा महिला पत्रकारों के लिए अतिरिक्त छूट के प्रावधान किए जाने के वादे भी शामिल हैं.
आइए कांग्रेस की ओर से पत्रकारों एवं मीडियाकर्मियों को दिए गए वचनों पर एक नजर डालते हैं-
समाचार पत्रों, पत्रिकाओं एवं डिजिटल समाचार पत्रों/चैनलों को विज्ञापन देने के लिए नए नियम बनाएंगे.
पत्रकारों को सुरक्षा देने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने का वादा
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भव्य प्रेस क्लब एवं संयुक्त परिवार पत्रकार भवन बनाने का वादा.
प्रदेश एवं जिला स्तर के प्रेस क्लबों को प्रतिमाह अनुदान देने के नियम बनाने की बात.
समाचारपत्रों, पत्रिकाओं, न्यूज़ चैनलों व डिजिटल पत्रकारिता को विज्ञापन देने के लिए नए नियम बनाने का वादा. इसमें ग्रामीण व स्थानीय समाचार पत्रों को प्राथमिकता व सहयोग देने की बात.
वरिष्ठ पत्रकार सम्मान निधि की मासिक राशि को बढ़ाकर 25 हजार रुपए करने व महिला पत्रकारों को पात्रता हेतू आयु सीमा में छुट प्रदान करने की बात.
महानगरों में न्यूज़ सिटी के निर्माण पर निर्णय लेने का वादा.
पत्रकारों और पत्रकारिता कर्मियों का परिवार सहित निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा करवाने का वादा. आकस्मिक दुर्घटना में मृत्यु होने पर अनुग्रह राशि के रूप में एक साथ दस लाख रुपए की सहायता उपलब्ध करवाने की घोणषा.
पत्रकार परामर्श समिति का गठन, जिसमें केवल पत्रकार ही सदस्य होंगे. समिति पत्रकारों की समस्याओं से जुड़े मामलों की पैरवी करेगी.
पत्रकारों के बच्चों को उच्च शिक्षा हेतु विदेशों में अध्ययन की सुविधा देने का वादा.
डिजिटल पत्रकारिता का प्रशिक्षण नि:शुल्क प्रदान करने की योजना बनाने का वादा.
तीर्थ स्थलों के दर्शन हेतु पत्रकारों को किराया देने का वादा.
सुभद्रा कुमारी चौहान पत्रकारिता सम्मान प्रारंभ कर महिला पत्रकारों को सम्मानित करेंगे एवं सम्मान स्वरूप 2 लाख रुपए देंगे.
कुछ इस तरह कांग्रेस ने पत्रकारों और पत्रकारिता जगत से जुड़े तमाम लोगों के लिए कुछ न कुछ वादा किया है.
Also Read
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
A BJP worker in Uttarakhand objected. Voters in Kichha who never knew him are off the roll
-
Inside Brazil’s divided democracy
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables