Khabar Baazi
प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया में पुराने पैनल का एक बार फिर कब्जा
23 सितंबर को प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया के ऑफिस बेयरर्स के पांच पद और मैनेजिंग कमेटी के 16 पदों के लिए चुनाव हुए. चुनाव से पहले ही इसके परिणाम स्पष्ट नजर आ रहे थे, क्योंकि विपक्षी पैनल में उतनी गर्मजोशी नहीं दिख रही थी.
जो पैनल यहां लगातार 10 साल से चुनाव जीत रहा था, उसकी तरफ से अध्यक्ष पद पर गौतम लाहिरी, उपाध्यक्ष पद पर मनोरंजन भारती, महासचिव के लिए नीरज ठाकुर, सह सचिव के लिए महताब आलम और कोषाध्यक्ष पद पर मोहित दुबे लड़े. इसे गौतम-मनोरंजन-नीरज-महताब-मोहित पैनल नाम दिया गया था.
दूसरी तरफ एक विपक्षी पैनल भी चुनाव लड़ा. इसमें अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश टंडन, महासचिव के लिए प्रदीप श्रीवास्तव, सह-सचिव के लिए केवीएनएसएस प्रकाश, कोषाध्यक्ष पद पर राहिल चोपड़ा उम्मीदवार रहे. वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार प्रमोद शर्मा ने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा था.
चुनाव के अगले दिन यानी 24 सितंबर को परिणाम घोषित हुए. जिसमें पुराने पैनलों के उम्मीदवारों ने फिर से अपना परचम लहराया. अध्यक्ष पद पर गौतम लाहिरी, उपाध्यक्ष पद पर मनोरंजन भारती, महासचिव पद पर नीरज ठाकुर और सह सचिव पद पर महताब आलम ने जीत हासिल की.
किसे कितने वोट मिले
अध्यक्ष पद
गौतम लाहिरी- 861 वोट
प्रशांत टंडन- 277 वोट
जीत का अंतर- 584 वोट
उपाध्यक्ष पद
मनोरंजन भारती - 927 वोट
प्रमोद शर्मा - 159 वोट
जीत का अंतर - 768 वोट
महासचिव पद
नीरज ठाकुर - 812 वोट
प्रदीप श्रीवास्तव - 283 वोट
जीत का अंतर- 529 वोट
सह सचिव पद
महताब आलम - 704 वोट
केवीएनएसएस प्रकाश- 327 वोट
जीत का अंतर - 377
कोषाध्यक्ष पद
मोहित दुबे - 692
राहिल चोपड़ा - 209
जीत का अंतर - 486
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra