Khabar Baazi
रोज़नामचा: हिंदी के अख़बारों की नूंह में फिर से धार्मिक यात्रा निकालने की घोषणा बनी आज की सुर्खियां
हिंदी के ज्यादातर प्रमुख अख़बारों ने आज रविवार को हरियाणा के पलवल में हुई हिंदू संगठनों की महापंचायत में 28 अगस्त को नूंह में ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया है. विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की जलाभिषेक यात्रा को फिर से शुरू करने पर चर्चा के लिए पलवल के पोंडरी गांव में सर्व हिंदू समाज द्वारा महापंचायत बुलाई गई थी. इस खबर को आज अख़बारों ने पहली सुर्खी बनाया है.
आइए आज के प्रमुख हिंदी अख़बारों की अन्य सुर्खियों पर भी एक नजर डालते हैं, लेकिन उससे पहले अगर आप रोज़नामचा को अपने ई-मेल पर पाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें.
दैनिक जागरण अख़बार ने श्रीनगर में तिरंगा रैली के दौरान उपराज्यपाल के बयान को प्राथमिकता से छापा है. ख़बर के मुताबिक, उपराज्यपाल मनोज सिंहा ने कहा कि देशभक्ति और जोश के साथ तिरंगा रैली में जनभागीदारी धारा-370 हटाने का विरोध करने वालों को करारा जवाब है. आज हर कश्मीरी हाथ में तिरंगा लेकर उत्साहित है. वे इस क्षण पर गर्व महसूस कर रहे हैं. ख़बर के मुताबिक श्रीनगर में मेरी माटी, मेरा देश अभियान का भी आयोजन किया गया.
अख़बार ने भारतीय वायुसेना द्वारा लद्दाख में इजराइल निर्मित ड्रोन तैनाती को दूसरी खबर के रूप में प्रसारित किया है. लिखा है कि चीन और पाकिस्तान के किसी भी षड्यंत्र से सीमा की सुरक्षा के लिए पूर्वी लद्दाख के अग्रिम इलाके में अत्याधुनिक चार हेरोन मार्क-2 ड्रोन तैनात कर दिए गए हैं.
इसके अलावा कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने फिर की मंदिरों में तोड़फोड़, नूंह में हिंदू संगठनों द्वारा महापंचायत का आयोजन किया गया- क्षेत्र के हिंदुओं की सुरक्षा के लिए लाइसेंसी हथियार देने की मांग, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने कहा- इंटरनेट पर इलाज नहीं बांटते फिरें डॉक्टर, अप्राकृतिक यौन संबंध, व्यभिचार पर आईपीसी के प्रावधान होंगे खत्म, ठाणे के अस्पताल में 24 घंटे में 18 मरीजों की मौत, समिति करेगी जांच, मणिपुर हिंसा से जुड़े नौ और मामलों की जांच करेगी सीबीआई, पांच राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के ठिकानों पर एएनआई का छापा आदि ख़बरों को भी अख़बार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
जनसत्ता अख़बार ने भारतीय सैन्य बल द्वारा पूर्वी लद्दाख में सैनिकों की तैनाती को प्राथमिकता दी है. अख़बार ने लिखा है कि पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच सोमवार को सैन्य कमांडर स्तर की वार्ता से पहले रक्षा सूत्रों ने गलवान में हुई झड़पों के दौरान भारतीय वायुसेना के पराक्रम को लेकर एक बड़ा खुलासा किया गया है. गलवान घाटी में हिंसक झड़पों के बाद वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तेजी से तैनाती के लिए भारतीय वायुसेना द्वारा 68,000 से अधिक सैनिकों, 90 टैंक और अन्य हथियार प्रणालियों को देश भर से पूर्वी लद्दाख में पहुंचाया गया था.
अख़बार ने नूंह से होकर 28 अगस्त को धार्मिक यात्रा होने की ख़बर को प्रमुखता दी है. अख़बार ने लिखा कि हरियाणा के पलवल जिले के पोंडरी गांव में हिंदू संगठनों द्वारा आयोजित सर्वजातीय महापंचायत में फैसला लिया गया कि 31 जुलाई को शुरू हुई शोभायात्रा फिर से शुरू की जाएगी.
इसके अलावा मणिपुर हिंसा के नौ और मामलों की जांच करेगा सीबीआई, कनाडा में खालिस्तानियों ने की हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़, शरद पवार ने कहा- भाजपा के साथ नहीं मिलेगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के निजी सचिव और छ लोगों के खिलाफ एफआईआर, अनुमान है कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत 600 करोड़ के बिक सकते हैं झंडे, जादवपुर विश्विद्यालय में एक छात्र की मौत के मामले में दो और विद्यार्थी गिरफ्तार, ‘एक्स’ से खातों की जानकारी मांगेगी पुलिस आदि ख़बरों को भी अख़बार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
अमर उजाला अख़बार ने हरियाणा के पलवल जिले के पोंडरी गांव में आयोजित सर्वजातीय महापंचायत को प्राथमिकता दी है. अख़बार ने लिखा कि हिंदू संगठनों के नेताओं ने नूंह हिंसा में मारे गए हिंदुओं के परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की है. साथ ही उन्होंने नूंह हिंसा की एएनआई से जांच की मांग की. ख़बर के मुताबिक, नफरती भाषण को लेकर चेतावनी के बावजूद कुछ लोगों ने आपत्तिजनक भाषण दिए.
अख़बार ने ब्रिटेन के रक्षा मंत्री टॉम टुगेंडहट के बयान को भी प्रमुखता से छापा है. जिसमें वह भारतीय भगोड़ों को अपने देश में जगह नहीं देने की बात करते हैं. ख़बर के मुताबिक, ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ने कहा कि उनका देश कानून से बचकर भागने वालों के लिए सुरक्षित शरणगाह नहीं बनेगा.
इसके अलावा बलूचिस्तान में चीनी इंजीनियरों के काफिले पर हमले से 13 की मौत, एक्स (ट्विटर) से कमाई सीमा से अधिक तो लगेगा 18 प्रतिशत जीएसटी, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के पांच राज्यों में 14 ठिकानों पर एनआईए का छापा, पाक व चीन की हरकतों पर नजर रेखेगा ड्रोन हेरॉन मार्क-2, मुंबई ठाणे के अस्पताल में 24 घंटे में 18 मरीजों की मौत आदि ख़बरों को भी अख़बार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
हिंदुस्तान अख़बार ने नूंह हिंसा के खिलाफ पलवल में आयोजित महापंचायत को प्रमुखता दी है. अख़बार ने लिखा कि सर्वजातीय महापंचायत में अधूरी बृजमंडल यात्रा को दोबारा निकालने का एलान किया गया. ख़बर के मुताबिक, वक्ताओं ने कहा कि पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ठीक नहीं थी इसलिए छह लोगों की मौत हो गई.
अख़बार ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं पर एफआईआर दर्ज की ख़बर को प्रमुखता दी है. ख़बर के मुताबिक, कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ मध्यप्रदेश में अलग-अलग जगहों पर 41 एफआईआर दर्ज कराए गए हैं. कांग्रेस नेताओं पर सरकारी ठेकों में 50 फीसदी कमीशन लेने वाले कथित पत्र को सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप हैं.
इसके अलावा नए नोएडा के मास्टर प्लान को मंजूरी मिली, कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने मंदिरों को निशाना बनाया, पाकिस्तान में चीनी इंजीनियोरों पर आतंकी हमला आदि ख़बरों को भी अख़बार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
Also Read
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
‘A journalist only until I’m lathi-charged’: Meet the content creators behind Delhi’s protest videos
-
Why gig workers can’t choose working hours even in extreme weather
-
Inside CJP: Mehr Pasricha on how the movement works, and its critics
-
'गंगा-जमुनी' फ़ैंटेसी, मिटती भाषाएं एवं सोशल मीडिया के दौर में यूनिवर्सिटीज़ और लोकतंत्र का भविष्य