Khabar Baazi
नूंह हिंसा: 'सांप्रदायिक कवरेज' के कारण सीएम बघेल न्यूज़ 18 के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल
छत्तीसगढ़ में सोमवार को हुए न्यूज़ 18 के कार्यक्रम 'राइजिंग छत्तीसगढ़' में राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शामिल होने से मना कर दिया. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री बघेल न्यूज़ 18 द्वारा हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा की कवरेज से नाराज थे. न्यूज़लॉन्ड्री को मिली जानकारी के मुताबिक, इसके चलते उन्होंने न्यूज़ 18 के इस कार्यक्रम में शामिल होने से इंकार कर दिया.
वहीं, कांग्रेस पार्टी के दो नेता नंद कुमार शाही और कुनाल शुक्ला इस कार्यक्रम में जरूर शामिल हुए.
इस पूरे मुंद्दे पर न्यूज़लॉन्ड्री ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला से बात की. वह कहते हैं, 'कांग्रेस पार्टी इस प्रोग्राम का बॉयकॉट कर रही है, इसकी वजह नूंह हिंसा पर अमन चोपड़ा द्वारा की गई कवरेज है.'
अपनी पार्टी के नेताओं के शामिल होने पर वह कहते हैं कि नंद कुमर शाही को मैसेज समय पर नहीं पहुंचा, इसलिए वह कार्यक्रम में शामिल हो गए थे. जबकि दूसरे नेता कुनाल शुक्ला के बारे में वह कहते हैं कि वो तो कांग्रेस पार्टी में है ही नहीं, और वह कभी भी कांग्रेस पार्टी के सदस्य नहीं रहे हैं.
बताया जा रहा था कि इस कार्यक्रम को भूपेश बघेल सरकार द्वारा स्पांसर किया जा रहा था. हालांकि, जब न्यूज़लॉन्ड्री ने इस मामले में सीनियर अधिकारियों से बात की तो उन्होंने इस बात से साफ इंकार कर दिया. अधिकारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि कार्यक्रम में हमारा कोई पैसा नहीं लगा है. यह एक अफवाह है.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra