Khabar Baazi
बीच सड़क पर पत्रकार को पीट-पीट कर अधमरा किया, एफआईआर में आनाकानी करने लगी पुलिस
उत्तर प्रदेश में एक पत्रकार पर सरेराह हमला होता है और उसे तब तक पीटा जाता है, जब तक वह बेहोश नहीं हो जाता. फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
यह घटना 9 जुलाई की है. जब गाज़ियाबाद के पत्रकार संकेत चतुर्वेदी शाम को गाजियाबाद स्थित अपने आवास के पास टहल रहे थे. तभी एक युवक उनके पास आता है और उनकी पिटाई शुरू कर देता है. वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि वे युवक के हमला करने के बाद बेहोश होकर गिर जाते हैं. हमले के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. संकेत चतुर्वेदी को इस हमले में सिर पर चोट आई हैं, उन्हें डॉक्टर द्वारा बताया गया है कि स्कल इंजरी से काफी नुक्सान हुआ है.
संकेत पिछले 23 साल से पत्रकारिता के पेशे में हैं. अभी वे संवाद न्यूज़ इंटरनेशनल के मालिक हैं.
उन्होंने न्यूज़लॉन्ड्री को बताया कि वे हमले की शिकायत लेकर अगले दिन 10 जुलाई को साहिबाबाद थाने की राजेंद्र नगर चौकी पहुंचे. लेकिन पुलिस ने बहाना बना कर एफआईआर लिखने से मना कर दिया. बाद में उन्हें एफआईआर लिखने का आश्वासन देकर घर जाने के लिए कह दिया.
वे कहते हैं कि अचम्भे की बात ये है कि कार्रवाई करने की बजाए पुलिस ने उन्हें ही नसीयत दे दी कि जवाबी हमला कर देते तो हमलावर भाग जाता. उन्होंने बताया कि हमले के बाद से वे और उनका परिवार डरे हुए हैं. डर का आलम यह है कि परिवार के लोग 3 दिन से घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं.
न्यूज़लॉन्ड्री ने इस मामले को लेकर पुलिस से भी बात की. एसआई सुनील शर्मा का कहना है कि मामले की सूचना मिलते ही एफआईआर लिख ली गई थी. आरोपी को चिन्हित कर लिया गया है और भारतीय दंड संहिता की धारा 308 का मुकदमा लगा कर जेल भेजने की तैयारी है.
उल्लेखनीय है कि 2020 में गाज़ियाबाद में ही पत्रकार विक्रम जोशी को उनकी बेटी के सामने ही गोली मार कर हत्या कर दी गई थी.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
जंतर-मंतर क्यों जरूरी? प्रदर्शन के नए ठिकानों की पड़ताल
-
The myth of the apolitical Indian