Khabar Baazi
रोज़नामचा: बारिश और बाढ़ का कहर जारी समेत ये हैं आज की सुर्खियां
हिंदी के प्रमुख अखबारों ने उत्तर भारत में हो रहे बारिश के कहर को प्रमुखता के छापा है. खबरों के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बारिश ने 41 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. साल 1982 के बाद 9 जुलाई सबसे अधिक बारिश वाला दिन रहा है, एक दिन में 153 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है. हिमाचल प्रदेश में नदियां उफान पर हैं. यहां से गाड़ियां, पुल और घर नदियों में बहते नजर आए. बारिश और बाढ़ के कारण अब तक अलग-अलग राज्यों में कुल 23 लोगों की मौत हुई है.
आइए आज के अख़बारों पर नज़र डालते हैं.
दैनिक जागरण
दैनिक जागरण ने दिल्ली समेत उत्तर भारत में भारी बारिश से उत्पन हुई बाढ़ जैसी स्थिति को प्रमुखता से प्रकाशित किया है. अखबार ने अन्य खबरों में कनाडा में वाणिज्य दूतावास के बाहर भारतीय मूल के लोगों द्वारा एकत्रित होने और तिरंगा लहराने की भी खबर को प्रकाशित किया है. खबर में बताया गया है कि यह खालिस्तानी समर्थकों को करारा जवाब है. यह घटना कनाडा के टोरंटो शहर की है.
एक अन्य खबर में अखबार ने कश्मीर में दोबारा अलगाववाद जिंदा करने की कोशिश को विफल करने को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया है. वहीं ईद मिलान पार्टी में जुटे हुर्रियत और जेकेएलएफ के 30 से अधिक नेताओं को हिरासत में लिया गया है. अखबार ने एलजी विजय सक्सेना द्वारा गुजरात के कानून को दिल्ली में लागू करने की सिफारिश को भी जगह दी है.
जनसत्ता
जनसत्ता अखबार ने उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश से बने बाढ़ जैसे हालात को ही पहली खबर के रूप में जगह दी है. इसके अलावा खबरों में बंगाल में पंचायत चुनाव में हो रही हिंसा की खबर है. खबर में बताया गया है की अभी तक हिंसा में 17 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं राज्यपाल सीवी बोस इस मामले में केंद्र को रिपोर्ट सौंपेंगे.
अन्य प्रमुख खबरों में लंदन स्थित भारतीय उच्च आयोग के सामने खालिस्तान समर्थको का प्रदर्शन भी है. इस विरोध प्रदर्शन में बहुत कम लोग शामिल हुए हैं. वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से राज्यपाल आरएन रवि की शिकायत की गई है. उन्होंने कहा है कि वे तमिलनाडु के लिए खतरनाक हैं.
हिन्दुस्तान
हिन्दुस्तान अखबार ने भी उत्तर भारत में हो रही बारिश और उसके बाद बनी बाढ़ की स्थिति को पहली खबर के रूप में चुना है. खबर में बताया गया है कि दिल्ली में जारी बारिश के कहर के चलते अलर्ट जारी किया गया है.
अमर उजाला
अन्य अखबारों की तरह ही अमर उजाला ने भी दिल्ली सहित उत्तर भारत में भारी बारिश को पहली खबर बनाया है. इसके अलावा अखबार ने पहले पन्ने पर पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार करने की खबर है. अखबार ने दिल्ली आईआईटी के छात्र की खुदकुशी की खबर को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया है.
दैनिक भास्कर
दैनिक भास्कर ने दिल्ली में बारिश के 41 साल के रिकॉर्ड टूटने को प्रमुखता से शीर्ष पर प्रकाशित किया है. इसके अलावा अखबार ने अगले सत्र से 9वीं से 12वीं तक सेमेस्टर लागू करने और साल में दो बार परीक्षा लेने की खबर को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया है.
Also Read: कार्टून: हंगामा है क्यों बरपा?
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
No, Neha Bora did not call for Bangladesh-like situation in India; viral claim misses important context
-
How failure to destroy juvenile crime records is hurting children’s rehabilitation