Khabar Baazi
रोज़नामचाः एनसीपी की सियासी जंग, लालू यादव पर चार्जशीट और यूसीसी पर संसदीय समिति की बैठक बनीं सुर्खियां
हिंदी के अखबारों ने आज किसी एक खबर को नहीं बल्कि अलग-अलग खबरों को प्रमुखता दी है. किसी ने महाराष्ट्र में हो रही सियासी उठापठक को तो किसी ने समान नागरिक संहिता पर संसदीय समिति की बैठक तो किसी ने समान नागरिक संहिता से आदिवासियों को बाहर रखने की सिफारिश को जगह दी है. इसके अलावा कई अख़बारों ने दिल्ली सरकार द्वारा नौकरी पर लगाए गए 400 लोगों को उपराज्यपाल द्वारा बर्खास्त किए जाने को अहम सुर्खी बनाया है.
आइए आज के अखबारों पर नजर डालते हैं.
दैनिक जागरण ने सामान नागरिक सहिंता पर संसदीय समिति की बैठक को प्रमुखता से प्रकाशित किया है. अख़बार ने बताया है कि संसदीय समिति की बैठक में समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार मोदी ने एक प्रस्ताव रखा. अगर यह मान लिया जाता है तो आदिवासों समूहों को समान नागरिक संहिता से बाहर रखा जा सकता है.
जागरण ने इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, जिसमें प्रधानमंत्री ने सरकार का विकास कार्यों का गुणगान करने के लिए जनता के बीच जाने के निर्देश दिए.
इसके अलावा पहले पन्ने पर एम्स में बिजली गुल होने के चलते कैंसर मरीजों की रेडियोथेरेपी टलने और इस दौरान रेडिएशन फैलने की अफवाह, मणिपुर के हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से अपडेट स्टेटस रिपोर्ट मांगने और मामले पर अगली सुनवाई 10 जुलाई को होने को भी जगह मिली है.
अमर उजाला ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में कब्जे को लेकर अजित पवार और शरद पवार गुट के बीच छिड़ी जंग को प्रमुख ख़बर बनाया है. अख़बार ने लिखा है कि शरद पवार ने कहा कि वे इस पूरे मामले के लिए अजित पवार को सबक सिखाएंगे.
इसके अलावा लालू यादव परिवार के मुसीबतें बढ़ने की ख़बर को भी अहम स्थान दिया है. अख़बार ने लिखा है कि सीबीआई ने अपनी दूसरी चार्जशीट में लालू यादव के साथ पहली बार बिहार के मौजूदा उपमुख्यमंत्री और उनके बेटे तेज प्रताप को भी आरोपी बनाया है. इस मामले में कुल 17 अभियुक्तों को नाम चार्जशीट में शामिल किए गए हैं.
वहीं, सोलर फेंसिंग के जरिए फसलों से छुट्टा जानवरों को बचाने- जिसमें खेत के चारों तरफ फेंसिंग होगी और छूने पर 12 वोल्ट का झटका लगेगा, के अलावा समान नागरिक संहिता से आदिवासियों को बाहर रखे जाने को पहले पन्ने पर अहम जगह दी है.
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओपी राजभर के उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनने की अटकलें, अनिल अंबानी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की 8 घंटे तक पूछताछ और विपक्षी दलों की बैठक अब 13-14 जुलाई की बजाए 17-18 को बेंगलुरू में होने-पहले यह शिमला में होनी प्रस्तावित थी, को भी अपने पहले पन्ने पर स्थान दिया है.
जनसत्ता ने महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान को पहले पन्ने पर अहम स्थान दिया है. ‘महा उठापटक’ शीर्षक से छपी ख़बर में जनसत्ता ने लिखा है कि अजित पवार और उनके साथियों द्वारा पाला बदलने के बाद पार्टी के दोनों गुटों में उठापटक शुरू हो गई है.
इसके अलावा, संसदीय समिति की बैठक में आदिवासियों को समान नागरिक संहिता से बाहर रखने का विचार, मणिपुर हिंंसा पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती और सरकार से जवाब तलबी, फेमा मामले में अनिल अंबानी से ईडी की 8 घंटे की पूछताछ, नौकरी के बदले जमीन घोटाले में लालू यादव पर आरोपपत्र दायर, हाईकोर्ट द्वारा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया को आरोपों की गंभीर प्रकृति के चलते जमानत से इंकार करने, मंत्रिपरिषद की बैठक में पीएम मोदी का मंत्रियों को जनता तक सरकार के गुणगान पहुंचाने का संदेश समेत आज होने वाली एससीओ की बैठक को भी पहले पन्ने पर जगह दी है.
हिंदुस्तान ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, महाराष्ट्र में हुई सियासी उठापटक को अहम जगह दी है. अख़बार ने ‘दांवपेचः एनसीपी पर कब्जे के लिए जंग तेज’ शीर्षक से प्रकाशित ख़बर में लिखा है कि शरद पवार और अजित पवार गुठ ने एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. जहां एक ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते शरद पवार ने अजित पवार के साथ बगावत करने वाले सुनील तटकरे और सांसद प्रफुल्ल पटेल को पार्टी से निष्कासित कर दिया तो वहीं दूसरी तरफ अजित पवार ने कार्यकारी अध्यक्ष होने के नाते तटकरे को महाराष्ट्र का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया. फिलहाल, दोनों गुटों के बीच जंग जारी है.
अख़बार ने पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, प्रधानमंत्री आवास के ऊपर ड्रोन देखे जाने से हड़कंप, दिल्ली सरकार के विभागों से राज्यपाल द्वारा 400 कर्मचारियों को हटाए जाने, लालू यादव परिवार पर नौकरी के बदले जमीन मामले में चार्जशीट दायर होने को भी अहम जगह दी है. साथ ही चंद्रयान के 13 जुलाई को प्रक्षेपित होने, धारा 370 हटाए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 11 जुलाई को सुनवाई, अभी से भारत के 6जी के लिए कदम उठाने को भी पहले पन्ने पर जगह मिली है.
दैनिक भास्कर ने महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार और साथियों के पाला बदलने के बाद मची सियासी उठापटक को प्रमुख जगह दी है. खबर में बताया गया है कि अजीत पवार ने एनसीपी पर कब्ज़े की जद्दोजहद शुरू कर दी है.
संसदीय समिति की बैठक में आदिवासियों को समान नागरिक संहिता से बाहर रखने का विचार, आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा नियुक्त किये गए 400 कर्मचारियों को दिल्ली के राज्यपाल द्वारा बर्खास्त किए जाने, नौकरी के बदले जमीन मामले में सीबीआई की नयी चार्जशीट में तेजस्वी को आरोपी बनाने, दिल्ली आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया के अलावा 3 सह आरोपियों की जमानत याचिका खारिज होने, सिविल सर्विस प्री-एग्जाम दोबारा कराने की मांग वाली याचिका पर यूपीएससी से जवाब मांगने, फेमा मामले में अनिल अंबानी से पूछताछ को भी पहले पन्ने पर जगह मिली है.
Also Read
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
A BJP worker in Uttarakhand objected. Voters in Kichha who never knew him are off the roll
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test