Khabar Baazi
रोज़नामचा: सरकारी पैकेज, सेंसेक्स और समान नागरिक संहिता बने सुर्खियां
आज के हिंदी अखबारों ने किसी एक ख़बर को नहीं बल्कि अलग-अलग खबरों को प्रमुखता दी है. किसी ने पहले पन्ने पर समान नागरिक संहिता तो किसी ने केंद्र की पैकेज योजना को अपनी प्रमुख सुर्खी बनाया है. वहीं, 13 राज्यों में भारी बारिश के अलर्ट और सेंसेक्स के उछाल को भी कुछ अख़बारों ने पहले पन्ने पर जगह दी है. आइए आज के अखबारों पर नजर डालते हैं.
पहले बात करते हैं, दैनिक जागरण अखबार की. अखबार ने केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए 3.70 लाख करोड़ के पैकेज को मंजूरी मिलने की ख़बर को प्रमुखता से जगह दी है. इसके अलावा समान नागरिक संहिता, इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिल्म आदिपुरुष पर सुनवाई को भी पहले पन्ने पर जगह मिली है.
संपादकीय पन्ने की बात करें तो अख़बार ने 'जल्दबाजी में कांग्रेस' शीर्षक से संपादकीय लिखा है. जिसमें कांग्रेस द्वारा प्रीडेटर ड्रोन की खरीद के समझौते पर सवाल उठाने को लेकर संपादकीय लिखा है. संपादकीय में अख़बार ने ये जताने की कोशिश की है कि कांग्रेस का सवाल उठाना गलत है और वह नैतिक रूप से इसका हक़ नहीं रखती है. जबकि हैरानी की बात ये है कि अख़बार ने इस ख़बर को अपने यहां नौंवे पन्ने पर जगह दी है.
दैनिक भास्कर ने शेयर बाजार में आई तेजी और सेंसेक्स के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने को पहले पन्ने पर प्रमुख ख़बर बनाया है. वहीं 13 राज्यों में भारी बारिश के अलर्ट को भास्कर ने दूसरी प्रमुख ख़बर बनाया है. इसके अलावा समान नागरिक संहिता पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा जताई गई आपत्ति को भी पहले पन्ने पर जगह दी गई है.
भास्कर ने 'बौद्धिक संपदा से ही आगे दशकों का भविष्य तय होगा' शीर्षक से संपादकीय लिखा है. इसमें अख़बार ने लिखा है कि भारत शोध के मामले में काफी पीछे है और उसे कृत्रिम बुद्धि (एआई) के दौर का हवाला देते हुए लिखा है कि देश में प्रतिभा और बुद्धिमानों की कमी नहीं है लेकिन जरूरत है उन पर ध्यान दिया और उनका सही उपयोग भी हो.
दैनिक हिंदुस्तान ने केंद्र सरकार की ओर से गन्ना किसानों के लिए न्यूनतम बिक्री मूल्य बढ़ाए जाने को पहली ख़बर बनाया है. इसके अलावा समान नागरिक संहिता पर आम आदमी पार्टी का भाजपा को सशर्त समर्थन और सेंसेक्स के उछाल को भी पहले पन्ने जगह दी गई है.
हिंदुस्तान ने 'शेयर से टमाटर तक' शीर्षक से संपादकीय लिखा है. जिसमें अख़बार ने लिखा है कि भारत की अर्थव्यवस्था की स्थिति अनुकूल है इसीलिए ये तेजी दिखाई दे रही है. वहीं, टमाटर में आई तेजी की वजह अख़बार ने गरमी, बारिश और बाजार के खेल को बताया है.
अमर उजाला ने समान नागरिक संहिता के मुद्दे को अपनी पहली ख़बर बनाया है. अख़बार ने आम आदमी पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के समर्थन के अलावा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के विरोध को भी ख़बर में शामिल किया है. इसके अलावा गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने और इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिल्म आदिपुरुष की सुनवाई को भी पहले पन्ने पर जगह दी गई है.
अमर उजाला ने आईआईटी-बॉम्बे को क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में 149वां स्थान मिलने पर संपादकीय लिखा है. जिसमें विश्वभर के 150 प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों की रैंकिग की जाती है.
कुल मिलाकर आज सभी अख़बारों ने अलग-अलग खबरों को पहले पन्ने पर अपने अपने तरीके से पेश किया है.
Also Read
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
A BJP worker in Uttarakhand objected. Voters in Kichha who never knew him are off the roll
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test