Khabar Baazi
दूरदर्शन की प्रमुख अंग्रेजी न्यूज़ एंकर रहीं गीतांजलि अय्यर का निधन
देश की प्रमुख अंग्रेजी समाचार प्रस्तोता गीतांजलि अय्यर का बुधवार को निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं और दिल्ली में ही उनका इलाज चल रहा था.
गीतांजलि ने कोलकाता के लोरेटो कॉलेज से अपनी स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी. उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से डिप्लोमा भी किया था. 1989 में इन्हें इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी पुरस्कार से नवाजा गया था.
गीतांजलि ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो से की थी. वे शुक्रवार रात को आने वाले अंग्रजी गानों के कार्यक्रम ‘अ डेट विद यू’ का संचालन करती थीं. बाद में उन्होंने टीवी में 1976 में दूरदर्शन का रुख किया और यहां समाचार प्रस्तोता (न्यूज़ एंकर) की भूमिका निभाई. गीतांजलि को इस दौरान चार बार सर्वश्रेष्ठ न्यूज़ एंकर के खिताब से भी नवाजा गया. कई सालों तक न्यूज़ से जुड़े रहने के बाद गीतांजलि ने बाद में कॉरपोरेट कम्युनिकेशन की ओर रुख किया.
लोग सोशल मीडिया पर अय्यर के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कर रहें हैं और उनके पुराने दिनों को याद कर रहें हैं, जब वो न्यूज़ एंकर थीं. उनके न्यूज़ पढ़ने का अंदाज अनोखा था, वह जिस शालीनता और सहज लहजे के साथ खबर पढ़ती थीं, वो सबसे अलग अंदाज होता था.
1980 के दशक में आने वाले दूरदर्शन के लोकप्रिय धारावाहिक खानदान में भी उन्होंने किरदार निभाया था.
कांग्रेस नेता नेट्टा डी सुजा ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने लिखा, “हम उन दिनों को याद करते हैं, जब गीतांजलि अय्यर जी समाचार पढ़ती थीं. वो एक अलग ही अनुभव था. उनके आने से हमारी टीवी स्क्रीन की शोभा बढ़ जाती थी. उनके असामयिक निधन से दुखी और उनके चाहने वालों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.”
वहीं, वरिष्ठ पत्रकार शीला भट ने कहा, “गीतांजलि अय्यर, भारत की सबसे अच्छी टीवी न्यूज़ एंकर में से एक थीं. जोशीली, शिष्ट और अत्यधिक महत्वपूर्ण महिला का आज निधन हो गया. उनके परिवार के प्रति मैं संवेदना प्रकट करती हूं.”
Also Read
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
‘A journalist only until I’m lathi-charged’: Meet the content creators behind Delhi’s protest videos
-
Why gig workers can’t choose working hours even in extreme weather
-
Inside CJP: Mehr Pasricha on how the movement works, and its critics
-
'गंगा-जमुनी' फ़ैंटेसी, मिटती भाषाएं एवं सोशल मीडिया के दौर में यूनिवर्सिटीज़ और लोकतंत्र का भविष्य