Khabar Baazi
फॉक्स न्यूज़ से निकाले गए टकर कार्लसन ने की वापसी, ट्विटर पर लोकप्रिय हुआ पहला ही शो
फॉक्स न्यूज़ से एक मानहानि के मुकदमे के कारण निकाले जाने के बाद, टकर कार्लसन ने मंगलवार को ट्विटर पर अपने नए शो का पहला एपिसोड जारी किया.
इस एपिसोड में उन्होंने यूक्रेन युद्ध की बात करते हुए बिना सबूत के दावा किया कि रूस के कब्जे वाले क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बांध के विनाश के लिए यूक्रेन को दोषी ठहराया जाए, जिससे व्यापक बाढ़ आई थी.
उनके इस पहले शो पर अच्छी इंगेजमेंट देखने को मिली. इसे अब तक 14.4 मिलियन बार देखा जा चुका है और पांच लाख लोगों ने इसे लाइक किया है. वहीं, उनके ट्वीट पर 58.6 मिलियन से ज्यादा की इंगेज़मेंट है.
बता दें कि टकर कार्लसन अमेरिका के जाने माने एवं प्रसिद्ध पत्रकार हैं. टकर के ट्विटर पर 7.9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर हैं.
उन्होंने अपने शो का नाम "टकर ऑन ट्विटर" रखा है. कार्लसन ने कहा कि वह "बहुत जल्द और भी बहुत कुछ करने वाले हैं."
टकर कार्लसन मीडिया इंडस्ट्री का एक विवादस्पद चेहरा माने जाते हैं. उन्हें दक्षिणपंथी व कन्जर्वेटिव धड़े का माना जाता है. यहां तक कि जब वो टीवी से जुड़े हुए थे तो उनकी भड़काऊ टिप्पणियों के कारण कुछ विज्ञापनदाताओं ने उनके कार्यक्रम से दूरी बना ली थी.
उन्होंने कोविड टीकाकरण को लेकर भी सवाल उठाए थे. वहीं, 2020 में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के जनादेश की तुलना "नाज़ी प्रयोगों" से की. इससे पहले साल 2018 में उन्होंने कहा था कि अप्रवासी लोग अमेरिका को "गरीब और गंदा" बना देंगे, जिसके बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था.
न्यूज़लॉन्ड्री के शो न्यूसेंस में टकर कार्लसन को लेकर की गई टिप्पणी को यहां क्लिक करके देख सकते हैं.
Also Read
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
Hafta letters: NL’s coverage of SIR protest, question for Anand and violence in Manipur