Khabar Baazi
हरियाणा: कवरेज के दौरान पत्रकार की गिरफ्तारी, पहले भी हो चुका है जानलेवा हमला
हरियाणा के करनाल निवासी पत्रकार आकर्षण उप्पल को बीते सोमवार को राज्य पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पत्रकार को जब गिरफ्तार किया गया तब वह तहसील में रजिस्ट्री न होने पर परेशान व्यक्तियों की समस्याओं को कवर करने पहुंचे थे.
जानकारी के मुताबिक, आकर्षण उप्पल को आज कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
टीवी9 की खबर के मुताबिक तहसीलदार ललिता उन्हें देखते ही शौचालय की तरफ जाने लगीं. इस दौरान पत्रकार आकर्षण उप्पल भी अपने कैमरे के साथ अंदर बने कमरे तक चले गए. इसके बाद तहसील में हंगामा हो गया और कई धाराओं में उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया.
वहीं, द वायर की एक रिपोर्ट के मुताबिक आकर्षण पर 2020 में जानलेवा हमला हुआ था. ड्रग्स मामले में रिपोर्ट के बाद लाठियों और धारदार हथियारों से उनकी पिटाई की गई थी. इससे उनके सिर में चोट भी आई थी.
इसके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कथित तौर पर अस्पताल का दौरा किया था और आकर्षण के लिए सुरक्षा का बंदोबस्त किया था.
Also Read
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage