Report
बृजभूषण सिंह के लोग करते थे कैंप में पहलवानों का शोषणः पूर्व फिजियोथेरेपिस्ट के गंभीर आरोप
यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ डब्ल्यूएफआई के पूर्व फिजियोथेरेपिस्ट और गीता फोगाट के पर्सनल ट्रेनर रहे परमजीत मलिक ने भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं. परमजीत ने न्यूज़लॉन्ड्री को बताया कि जब वह 2014 में लखनऊ कैंप में नेशनल कुश्ती टीम में तैनात थे तब तीन चार महिला पहलवानों के मानसिक और यौन उत्पीड़न का मामला उनके सामने आया था.
2014 में बृजभूषण शरण सिंह डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष थे. परमजीत ने महिला खिलाड़ियों के आरोपों को उस वक्त की चीफ कोच कुलदीप मलिक के सामने रखा था. उन्होंने यह बात मीडिया के सामने भी रखी थी, बावजूद इसके आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.
इसके बाद परमजीत को लखनऊ कैंप से वापस बुला लिया गया. उन्होंने यह भी बताया कि कैंप में बृजभूषण शरण सिंह के लोग अनाधिकृत तरीके से रहते थे और महिला खिलाड़ियों को प्रताड़ित करते थे. फिलहाल सिंह जंतर-मंतर पर धरनारत पहलवानों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं. इस इंटरव्यू में उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ के अंदर होने वाले महिला खिलाड़ियों के शोषण को उजागर किया है.
देखें पूरा इंटरव्यू-
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
जंतर-मंतर क्यों जरूरी? प्रदर्शन के नए ठिकानों की पड़ताल
-
The myth of the apolitical Indian