Khabar Baazi
बीबीसी के चेयरमैन रिचर्ड शार्प ने अपने पद से दिया इस्तीफा
शुक्रवार को प्रकाशित हुई बैरिस्टर एडम हेप्पिइंस्टाल की रिपोर्ट में पाया गया कि रिचर्ड ने तत्कालीन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के लिए लोन के संबंध में सार्वजनिक नियुक्तियों के नियमों का उल्लंघन किया था.
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, शार्प ने कहा कि वह जून के अंत तक पद पर बने रहेंगे ताकि सरकार को उनके उत्तराधिकारी को खोजने के लिए समय मिल सके. वहीं देश की सार्वजनिक नियुक्ति निगरानी संस्था इस बात की जांच कर रही है कि सरकार ने 2021 में शार्प का चयन किस तरह से किया था?
रिपोर्ट में पाया गया कि उन्होंने संभावित हितों के टकराव का खुलासा करने में विफल रहकर सार्वजनिक नियुक्तियों के लिए सरकार की संहिता का उल्लंघन किया. हालांकि, शार्प ने कहा कि अपने चार साल के कार्यकाल के अंत तक बने रहना प्रसारक के 'अच्छे काम' से ध्यान भटकाने वाला होगा.
शार्प ने एक बयान में कहा, "मैंने फैसला किया है कि बीबीसी के हितों को प्राथमिकता देना सही है. इसलिए मैंने आज सुबह बीबीसी के चेयरमैन के रूप में इस्तीफा दे दिया है."
उन्होंने कहा, “मैंने नियुक्तियों की शासन संहिता का उल्लंघन किया लेकिन इस उल्लंघन के कारण ये ज़रूरी नहीं कि नियुक्ति ही अमान्य हो जाए.”
Also Read
-
TV Newsance 353: Delhi to Mumbai, everyone wants Gyanesh gone
-
Beyond ‘cleaning’ voter rolls: The digital machinery behind SIR
-
Who controls your right to vote? Four questions the ECI must answer
-
Hyderabad Muslim voters say BJP BLA sought their deletion despite knowing them since childhood
-
एनएल चर्चा 443: चुनाव से पहले INDIA गठबंधन का हल्लाबोल और दिवालिया प्रक्रिया में अडाणी का दबदबा