NL Tippani
अमृतपाल के पैंट में झांकता मीडिया और धरपकड़ न्यूज़ में राहुल गांधी, केजरीवाल और मोदी
हम हमेशा आपसे अपील करते हैं कि न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करें. क्योंकि जनता के द्वारा फंडेड मीडिया ही अब लोकतंत्र में निहित मीडिया की भूमिका का ईमानदारी से निर्वाह कर सकता है. अक्सर हमारी सब्सक्रिप्शन की अपील को लोग यूट्यूब चैनल के सब्सक्रिप्शन की अपील समझ लेते हैं. यूट्यूब तो आप सब्सक्राइब करें ही, सिर्फ सब्सक्राइब ही नहीं बल्कि हमारे वीडियो को लाइक और शेयर भी करें. आपकी इस छोटी सी मदद से हमारा वीडियो और न्यूज़लॉन्ड्री ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगा. लेकिन न्यूज़लॉन्ड्री पर किया गया आपका थोड़ा सा खर्च हमें इस तरह के अनेक कार्यक्रमों को करने की हिम्मत देगा क्योंकि हम किसी तरह का विज्ञापन नहीं लेते.
इस हफ्ते धरपकड़ न्यूज़ में जानिए विकास के एक्सप्रेसवे पर बदहवास भागे जा रहे देश का सूरते हाल. राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के चलते बीते पूरे हफ्ते मीडिया में उन्माद छाया रहा. इसके अलावा दिल्ली सरकार के बजट रोके जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने देश के प्रधानमंत्री को जो प्रेमपत्र भेजा है उसका भी एक विश्लेषण देखिए.
इसके अलावा पंजाब के फरार अलगाववादी नेता अमृतपाल सिंह की कोई खोज-खबर नहीं है. लेकिन खेरिया चैनलों में प्लांट पत्रकारिता बजबजा रही है. इस तरह के मामलों में अक्सर देखने को मिलता है जब पत्रकारों के पास कोई खबर नहीं होती, वो बस पुलिस द्वारा लीक की गई सूचनाओं को खबर की शक्ल में परोसते हैं. यहां भी उन्होंने ऐसा ही किया.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
जंतर-मंतर क्यों जरूरी? प्रदर्शन के नए ठिकानों की पड़ताल
-
The myth of the apolitical Indian