Khabar Baazi
एनडीटीवी के बाद अडानी ने खरीदी क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया में हिस्सेदारी
न्यू दिल्ली टेलीविजन (एनडीटीवी) के बाद अब अडानी ग्रुप ने एक और मीडिया कंपनी का अधिग्रहण कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अडानी ग्रुप की कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स ने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया की 49 फीसदी हिस्सेदारी अपने नाम कर ली है. अडानी ग्रुप ने 47.84 करोड़ रुपए में इसका अधिग्रहण किया है.
बता दें कि राघव बहल और रितु कपूर ने द क्विंट की स्थापना की थी. क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया ब्लूमबर्ग क्विज चलाता है. इसे अब बीक्यू प्राइम कहा जाता है. बीक्यू प्राइम एक न्यूज़ मीडिया प्लेटफॉर्म है.
अडानी ग्रुप ने गत वर्ष 26 अप्रैल, 2022 को एएमजी मीडिया नेटवर्क लिमिटेड नाम की कंपनी बनाई थी. कंपनी का मुख्य उद्देश्य पब्लिशिंग, ब्रॉडकास्टिंग और कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन का है. ज्ञात
क्विंटिलियन मीडिया से पहले अडानी ग्रुप ने एनडीटीवी का अधिग्रहण हासिल किया है. एनडीटीवी में अडानी ग्रुप की 64.71 फीसदी हिस्सेदारी है. एनडीटीवी में अडानी ग्रुप की हिस्सेदारी पर न्यूज़लॉन्ड्री की रिपोर्ट यहां पढ़ सकते हैं.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
जंतर-मंतर क्यों जरूरी? प्रदर्शन के नए ठिकानों की पड़ताल
-
The myth of the apolitical Indian