Khabar Baazi
असमः हेमंत सरकार का दो वर्षों में विज्ञापनों पर खर्च सोनोवाल सरकार के पांच वर्षों से ज्यादा
असम के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री पीजुष हजारिका द्वारा विधानसभा में दी गई जानकारी के अनुसार असम की हेमंत बिस्वा सरमा सरकार ने पिछले दो सालों में विज्ञापनों पर जितना खर्च किया वह राज्य की पिछली बीजेपी सरकार के दौरान पांच वर्षों में किए गए कुल खर्च से अधिक है.
स्क्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, निर्दलीय विधायक अखिल गोगोई द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने सदन को बताया कि मौजूदा बीजेपी सरकार द्वारा दो वर्षों में 130.59 करोड़ रुपए खर्च किए गए तो वहीं पिछली सरकार ने पांच वर्षों के दौरान 125.60 करोड़ रुपए खर्च किए थे.
सर्बानंद सोनोवाल सरकार ने सूचना एवं जनसंपर्क राज्य निदेशालय को 132.60 करोड़ रुपए जारी किए थे जिसमें से कुल 125.60 करोड़ रुपए अखबारों, पत्रिकाओं, टेलीविजन चैनलों और रेडियो पर दिए गए सरकारी विज्ञापनों पर खर्च किए.
हेमंत बिस्व सरमा सरकार ने विज्ञापनों के लिए विभाग को जारी कुल 132 करोड़ रुपयों में से 130.59 करोड़ रुपए खर्च किए.
केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष राज्यसभा में बताया था कि वर्ष 2019 से जून 2022 तक प्रिंट, टीवी और इंटरनेट माध्यमों के जरिए विज्ञापनों पर 911.17 करोड़ खर्च किए.
Also Read
-
TV Newsance 353: Delhi to Mumbai, everyone wants Gyanesh gone
-
Who controls your right to vote? Four questions the ECI must answer
-
जंतर-मंतर पर भारी नाकेबंदी और धरपकड़ के बीच गूंजी 'ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े' की मांग
-
'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो': शिवाजी पार्क में गूंजी मुंबई की आवाज
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग वाले प्रदर्शन को रोकने की कोशिश, इंटरनेट सेवाओं पर रोक और प्रदर्शनकारी हिरासत में