Khabar Baazi
धन्या राजेंद्रन होंगी 2022 के चमेली देवी जैन पत्रकारिता अवॉर्ड से सम्मानित
द न्यूज़ मिनट की सह-संस्थापक और मुख्य संपादक धन्या राजेंद्रन को चमेली देवी जैन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. उन्हें ये सम्मान साल 2022 में मीडिया जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला है. अवॉर्ड की संस्थापक संस्था की ओर से 21 मार्च को एक समारोह में राजेंद्रन को सम्मानित किया जाएगा. उनका चयन तीन सदस्यीय समिति ने किया है. इस समिति में पत्रकार निधि राजदान के अलावा इंडियन एक्सप्रेस समूह से संपादक हरीश दामोदरन और प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया से संपादक निर्मल पाठक शामिल थे.
संस्थान की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जूरी ने सर्वसम्मति से माना कि राजेंद्रन ने अपने काम में रिपोर्ट और डाटा का बेहरीन मिश्रण दिखाया है, जो कि उनकी व्यक्तिगत योग्यता और पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. फाउंडेशन के अध्यक्ष हरीश खरे ने कहा कि राजेंद्रन की रिपोर्ट इस बात का उत्कृष्ट उदाहरण है कि अच्छी पत्रकारिता लोकतंत्र को कैसे प्रभावित कर सकती है.
मीडिया फाउडेंशन की ओर से जानकारी दी गई कि इस अवॉर्ड के लिए देशभर की 70 से ज्यादा महिलाओं ने आवेदन किया था. इससे पहले ये अवॉर्ड सुचेता दलाल, सेवंती निनन, तीस्ता सीतलवाड़, पामेला फिलिपॉज, बरखा दत्त, नेहा दीक्षित और रोहिणी मोहन को मिल चुका है.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
Will Gen Z vote out the BJP in ‘27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra
-
The path of Cyclone Arnab went through India’s plans for data centres and future growth
-
Why the location of a protest matters