Khabar Baazi
यूपी: भाजपा नेता के भाई पर मामला दर्ज, पत्रकार की गोली मारकर हत्या की साजिश का आरोप
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक पत्रकार की गोली लगने के बाद हत्या के प्रयास के आरोप में एक भाजपा नेता के भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
न्यूज़ वन इंडिया के जिला संवाददाता होने का दावा करने वाले देवेंद्र खरे ने आरोप लगाया कि उन्हें अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हुए हमले पर रिपोर्ट नहीं करने की धमकी दी गई थी.
खरे ने भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के भाई ऋतुराज व अन्य पर हमला करने का आरोप लगाया है. उस समय वे रविवार को अन्य पत्रकारों के साथ अपने कार्यालय के बाहर बैठे थे. पत्रकार ने कहा कि चेहरा ढक कर दो संदिग्धों ने उन पर गोली चलाई और गाड़ी से फरार हो गए.
वह कहते हैं कि उनके पेट और दाहिने हाथ में गोली लगी है. “मैं अपनी जान बचाने के लिए भाग गया. ऋतुराज सिंह ने मुझ पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमले की एक खबर के बारे में दबाव डाला था लेकिन मैंने हार नहीं मानी. इस पर मुझे जान से मारने की धमकी दी गई। मुझे संदेह है कि इन लोगों ने मुझे मारने की कोशिश की है.”
जौनपुर के सर्कल ऑफिसर कुलदीप कुमार गुप्ता ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “हम सभी कारणों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रहे हैं. उन्होंने ऋतुराज सिंह पर शक जताया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. हम जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारियां करेंगे और मामले को सुलझा देंगें.”
Also Read
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage