Khabar Baazi
सोनू निगम के फेर में उलझे दैनिक जागरण समेत कई मीडिया संस्थान
बिहार के अमरजीत जयकर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हैं. दरअसल उनकी आवाज लोगों को इतनी पसंद आ रही है कि लोग उन्हें भविष्य का गायक बता रहे हैं. इस बीच दैनिक जागरण डिजिटल, हिन्दुस्तान, आज तक और दैनिक भास्कर ने जयकार से जुड़ी एक खबर प्रकाशित की है. खबर गायक सोनू निगम और एक्ट्रेस नीतू चंद्रा श्रीवास्तव के ट्वीट से बनाई गई है.
दैनिक जागरण की खबर का शीर्षक है, “Video: बिहार के अमरजीत की आवाज के दीवाने हुए लोग, एक्ट्रेस ने मांगा नंबर तो सोनू निगम भी हुए मुरीद”
हिन्दुस्तान की खबर का शीर्षक है, "बिहार के अमरजीत ने गायिकी से जीता दिल, सोनू निगम ने की तारीफ तो इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने मांगा मोबाइल नंबर"
वहीं आज तक ने एक वीडियो के जरिए इस खबर को अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर चलाया है. जबकि दैनिक भास्कर ने भी अपनी खबर में सोनू निगम के ट्वीट का जिक्र किया है. हालांकि आज तक और भास्कर ने अपनी खबर में सिंगर सोनू निगम का जिक्र नहीं किया है, सिर्फ सोनू निगम का जिक्र किया है.
बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने ट्विटर पर लिखा की यह शख्स कौन हैं? शानदार. कृपया इनका नंबर भेजें. नीतू चंद्रा ने बॉलीवुड, तमिल, तेलगु और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है.
हालांकि गायक सोनू निगम द्वारा ऐसा कोई भी ट्वीट नहीं किया गया है. जिस सोनू निगम के ट्वीट का जिक्र इन मीडिया संस्थानों ने अपनी खबर में किया है. वह सिंगर सोनू निगम नहीं बल्कि कोई और सोनू निगम हैं. जिनकी प्रोफाइल में वकील, डिजिटल मीडिया सलाहकार, प्रर्सनल फाइनेंस, ट्रेडर और स्टॉक्स आदि लिखा है.
इस ट्विटर हैंडल से लिखा गया है, 'मुंबई में ऑटो-ट्यून लगाकर गाने वाले तो हजारों मिलेंगे, लेकिन अपनी असली आवाज से जो मन मोह ले, वही असली गायक होता है. भाई का नाम अमरजीत जयकर है और वे मूलतः बिहार के रहने वाले हैं. ऐसे टेलेंट की कद्र होनी चाहिए.'
यही नहीं दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान ने अपनी इस खबर में ट्वीट के साथ-साथ गायक सोनू निगम की तस्वीर का भी इस्तेमाल किया है.
बता दें कि 2017 में सोनू निगम ने अजान को लेकर एक ट्वीट किया था जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था. उस विवाद के बाद सोनू निगम ने ट्विटर छोड़ने का फैसला किया. तब उन्होंने कहा था मैं ट्विटर और अपने लगभग 70 लाख फॉलोवर्स से विदाई लेता हूं, मैं बहुत निराश हूं जबकि कुछ परपीड़क खुश हैं.
बिहार के अमरजीत जयकार ने कुछ बॉलीवुड गाने गुनगुनाते हुए अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए थे. इसके बाद उनकी आवाज को काफी पंसद किया जा रहा है. यहां तक कि सोनू सूद ने भी अपनी फिल्म में उन्हें गाने का मौका दिया है और उन्हें मुंबई बुलाया है.
Also Read: दैनिक जागरण की "लव-जिहाद" खबरों का फैक्ट-चेक
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
स्वर्ग में चायवाले की टपरी पर एसआईआर की चर्चा और टीएन शेषन की एंट्री
-
No, Neha Bora did not call for Bangladesh-like situation in India; viral claim misses important context