Khabar Baazi
आरएसएस ने दैनिक भास्कर, न्यूज़ 24 और हरिभूमि के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, भास्कर ने डिलीट की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्वयंसेवक संघ कार्यालय बनाने की गलत खबर छापने को लेकर अवध प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ अशोक दुबे ने लखनऊ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है. एफआईआर में कहा गया है कि 14 फरवरी को दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर अयोध्या में 100 एकड़ ज़मीन खरीद कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक नया कार्यालय बनाने की खबर छापी गई. इस खबर का दुबे ने संघ की ओर से खंडन किया.
इसके बाद दैनिक भास्कर के लखनऊ ब्यूरो चीफ विजय उपाध्याय ने अशोक दुबे से इस पर बात भी की. लेकिन इसके बावजूद अगले दिन 15 फरवरी को यही खबर दैनिक भास्कर अखबार के नई दिल्ली संस्करण में भी प्रकाशित हुई. खबर को न्यूज़ 24 ने भी दिखाया.
दैनिक भास्कर और न्यूज़ 24 द्वारा दिखाई गई खबर को हरिभूमि न्यूज़, टीवी 9, फोकस 24 न्यूज़, प्रकाश टीवी, स्टार सवेरा चैनल, पंजाब केसरी समेत कई अन्य मीडिया संस्थानों ने भी प्रसारित किया.
एफआईआर में कहा गया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अयोध्या में साकेत निलयम नाम से कार्यालय पहले से ही बना हुआ है. और संगठन ने अयोध्या में जमीन के लिए किसी प्रकार का कोई प्रस्ताव, कहीं भी प्रेषित नहीं किया है.
शिकायत में कहा गया कि तथ्यों की जांच किए बिना और आरएसएस की छवि को खराब करने के उद्देश्य से भास्कर द्वारा पत्रकारिता की नैतिकता और सिद्धांतों की अनदेखी की गई.
न्यूज़लॉन्ड्री ने इस पूरे मामले पर दैनिक भास्कर के लखनऊ ब्यूरो चीफ विजय उपाध्याय से बात की. उन्होंने कहा कि यह खबर डिजिटल में प्रकाशित हुई थी इसलिए आप रिपोर्टर से बात कर लें जिन्होंने यह खबर लिखी है.
रिपोर्टर रमेश मिश्रा कहते हैं, “हमें एफआईआर के बारे में जानकारी है. बातचीत हो रही है. वेबसाइट से खबर को डिलीट कर दिया गया है. ज्यादा बात करने से बात और बढ़ेगी.”
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra