Khabar Baazi
दिल्ली में स्क्रॉल के पत्रकार जफर आफाक से मध्यप्रदेश पुलिस की पूछताछ
डिजिटल मीडिया संस्थान स्क्रॉल डॉट इन के पत्रकार जफर आफाक के साथ दिल्ली के लाहौरी गेट पुलिस स्टेशन में पूछताछ की जा रही है. यह पूछताछ दिल्ली पुलिस नहीं बल्कि मध्यप्रदेश की पुलिस कर रही है.
डीसीपी नार्थ सागर सिंह कलसी ने न्यूज़लॉन्ड्री से बातचीत में पत्रकार से पूछताछ किए जाने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा, “मध्यप्रदेश पुलिस की टीम पत्रकार के साथ लाहौरी पुलिस स्टेशन में पूछताछ कर रही है.” हालांकि यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि मध्यप्रदेश की पुलिस किस मामले में पत्रकार से पूछताछ कर रही है.
बता दें कि हाल ही में जफर आफाक ने एक रिपोर्ट मध्यप्रदेश के इंदौर से की थी. इस खबर में बताया गया था कि “कैसे इंदौर में बजरंग दल के 'लव जिहाद' सरगना खुलेआम घूम रहे हैं”. खबर में पुलिस के कामकाज पर सवाल उठाए गए थे.
Also Read
-
TV Newsance 335 | How TV news went full tabahi mode on the Iran-Israel-US war
-
Why has India chosen US-Israel over Iran? A West Asia expert explains the shift
-
‘How can we believe he’s dead?’: As Gulf war traps Indian sailors, a family waits
-
A US torpedo punches holes in India’s net security provider claim and maritime ambitions
-
‘Bury your infant here’: A UP family’s nightmare at a Rajasthan brick kiln