Report
दिल्ली में दोबारा मेयर के चुनाव में आखिर क्यों हुआ हंगामा?
दिल्ली एमसीडी में मेयर के चुनाव एक बार फिर हंगामे के बीच स्थगित करने पड़े. सदन की कार्यवाही आम आदमी पार्टी तथा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा किये जा रहे शोरगुल के बीच पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के कुछ ही देर बाद स्थगित हो गई.
शपथ ग्रहण समारोह से पहले न्यूज़लॉन्ड्री से बातचीत में सबोली वार्ड से पार्षद, जसवंत सिंह, ने कहा, "हमारी रणनीति न पहले थी न अब है, जैसा सदन में होगा वैसा हम करेंगे, शपथ दिलाई जाएगी तो शपथ लेंगे, झगड़ा (वो) करेंगे तो झगड़ा करेंगे."
करीब 11 बजे जैसे ही पीठासीन अधिकारी, सत्या शर्मा द्वारा घोषणा की गई कि मनोनीत सदस्य यानी की एल्डरमेन को पहले शपथ दिलाई जाएगी तो आम आदमी पार्टी के पार्षदों द्वारा "शेम शेम" के नारे लगाए. इसके पश्चात जब नवनिर्वाचित पार्षदों ने शपथ लेनी शुरू की तो जहां एक तरफ कुछ भाजपा पार्षदों ने जय श्री राम के नारे लगाए वहीं दूसरी तरफ ज्यादातर आप के पार्षदों ने भारत माता की जय के साथ शपथ ली.
करीब तीन बजे जैसे ही मेयर के चुनाव तथा स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य चुनने का समय आया तो अचानक से सदन के अंदर "गुंडागर्दी नहीं चलेगी' के नारे सुनाई देने लगे. सदन के अंदर मौजूद भाजपा के सांसद प्रवेश वर्मा और हंस राज हंस बहार की ओर आते दिखाई दिए, लेकिन तभी उनको आप समर्थकों ने मुर्दाबाद के नारों के साथ घेरने का प्रयास किया.
आखिर कैसे दोबारा दिल्ली के मेयर का चुनाव शोर-शराबे की भेंट चढ़ा गया यह जानने के लिए देखें ये ग्राउंड रिपोर्ट-
Also Read
-
The curious case of protesters’ missing phones: Neither FIR for ‘snatching’, nor memo for ‘seizure’
-
Locked when women need help? Delhi Police’s pink booth reality check
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
दैनिक जागरण और संघ की एक विचारधारा: नागपुर के कार्यक्रम में प्रधान संपादक संजय गुप्ता का खुला ऐलान
-
Jagran’s RSS confession is here. Its record deserves a re-read