Khabar Baazi
भारत जोड़ो यात्रा: कांग्रेस नेता और एंकर अमन चोपड़ा आमने-सामने
न्यूज़ 18 के एंकर अमन चोपड़ा ने भारत जोड़ो यात्रा का एक वीडियो शेयर किया जिसमे कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की बगल में झुकते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को सबसे पहले बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने शेयर किया था, इसमें दावा किया गया कि राहुल गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह अलवर से अपने जूते के फीते बंधवाए.
हालांकि यह जानकारी स्पष्ट करने के लिए कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने अमित मालवीय को झूठा साबित करते हुए एक अन्य वीडियो शेयर किया जिसमे पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह खुद अपने जूते के फीते बांध रहे हैं. सुप्रिया श्रीनेत ने अपने ट्वीट में यह भी कहा, “असल में तो इस प्यादे से झूठ बुलाने का काम भाजपा अध्यक्ष नड्डा और पीएम करा रहे हैं. तो अब माफी भी तीनों को मांगनी चाहिए. अपना ट्वीट डिलीट करो - फेक न्यूज़ के सरगना.”
मंत्री जितेंद्र सिंह अलवर ने मालवीय से ट्वीट को हटाने के लिए और माफी मांगने के लिए कहा. इसके अलावा उन्होंने अमन चोपड़ा पर तंज कसते हुए कहा कि मुझे यकीन है कि आपको अदालती कार्यवाही का अनुभव होगा.
बता दें कि कुछ महीनों पहले एंकर अमन चोपड़ा को राजस्थान में कानूनी कार्यवाई का सामना करना पड़ा था. इन्होंने अपने शो में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहंचाने के लिए राजस्थान के अलवर में जहांगीरपुरी विध्वंस अभियान का बदला लेने के लिए मंदिर को नष्ट करने का आरोप लगाया था.
Also Read
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
‘Vote Bachao, Desh Bachao’: The INDIA bloc rally at Ramlila Maidan, as it unfolded