Khabar Baazi
अडानी ग्रुप बना एनडीटीवी का सबसे बड़ा शेयरधारक
सोमवार को समाप्त हुए एनडीटीवी के ओपन ऑफर के साथ ही अडानी ग्रुप एनडीटीवी का सबसे बड़ा शेयरधारक बन गया है. ग्रुप के पास एनडीटीवी में 37 प्रतिशत हिस्सेदारी हो गई है.
ओपन ऑफर 1.67 करोड़ शेयर्स या 26 फीसदी इक्विटी खरीदने के लिए आया था. जिसमें से सोमवार को समाप्त हुए ओपन ऑफर में 53.17 लाख शेयर्स यानी की कुल 31.79 प्रतिशत ऑफर मिले.
इससे पहले एनडीटीवी के प्रमोटर आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के 99.5 फीसदी शेयर पहले ही अडानी के वीसीपीएल के पास ट्रांसफर हो चुके हैं. जिसके बाद अडानी ग्रुप को एनडीटीवी में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी मिल गई.
सोमवार को समाप्त हुए ओपन ऑफर के बाद करीब 8.26 प्रतिशत हिस्सेदारी और अडानी ग्रुप को मिल गई. इसके बाद अब एनडीटीवी में अडानी ग्रुप के पास 37 प्रतिशत की हिस्सेदारी हो गई है.
वहीं अब तक राधिका और प्रणय रॉय 32 प्रतिशत के साथ एनडीटीवी के सबसे बड़े शेयरधारक थे.
इससे पहले रॉय दंपति ने 29 नवंबर को आरआरपीआर के निदेशक मंडल के पद से इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद सुदीप्ता भट्टाचार्य, संजय पुगलिया और सेंथिल चेंगलवारायण को तत्काल प्रभाव से आरआरपीआर के बोर्ड में नया निदेशक बनाया गया.
अडानी ग्रुप यह ओपन ऑफर 22 नवंबर को लेकर आया था. एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, कॉर्पोरेट निवेशकों ने 39 लाख शेयर, निवेशकों ने 7 लाख, संस्थागत खरीदारों ने 6 लाख शेयर्स बेचे. हालांकि अभी तक बेचने वाले शेयरधारकों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है.
Also Read
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
Censorship, arrests, internet shutdown, PR campaign: How Arunachal is trying to control the Siang dam narrative
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question