Khabar Baazi
मुंबई में लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान कोरियाई महिला यूट्यूबर से छेड़छाड़
मुंबई की सड़कों पर कोरियाई महिला यूट्यूबर से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है. पुलिस के मुताबिक, महिला दक्षिण कोरिया की नागरिक है. यूट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान दो युवकों ने महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत करने की कोशिश की. हालांकि इस मामले में कोरियाई महिला ने कोई भी शिकायत नहीं दी है. इसके बावजूद पुलिस ने खुद इस घटना का संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक महिला का जबरदस्ती हाथ पकड़कर खींच रहा है और महिला को लिफ्ट देने की बात करता है. महिला इसका विरोध करती है. इसके बाद आरोपी महिला के गले में हाथ डालकर गाल पर चुंबन लेने की कोशिश करता है.
इसके बाद महिला लाइव स्ट्रीम करते हुए ही वहां से जाने लगती है, लेकिन आरोपी एक दूसरे युवक के साथ स्कूटर पर उसका पीछा करता है.
घटना के बाद महिला ने अपने ट्विटर पर लिखा, “पिछली रात लाइवस्ट्रीम पर एक आदमी ने मुझे परेशान किया. मैंने अपनी पूरी कोशिश की कि स्थिति को आगे न बढ़े और जाने दूं क्योंकि वह अपने दोस्त के साथ था. कुछ लोगों ने कहा कि इसकी शुरुआत मेरे बहुत दोस्ताना होने और बातचीत में शामिल होने की वजह से हुई है. मुझे स्ट्रीमिंग के बारे में फिर से सोचने पर मजबूर किया गया.”
वीडियो में एक आदमी महिला की उम्र पूछते हुए भी सुना जा सकता है.
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की खबर के अनुसार आरोपियों की पहचान मोबीन चाँद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरीलाम अंसारी के रूप में हुई है. मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में धारा 354 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है.
Also Read
-
‘Vote Bachao, Desh Bachao’: The INDIA bloc rally at Ramlila Maidan, as it unfolded
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant