Gujarat and Himachal Elections
गुजरात चुनाव: नरेंद्र मोदी, जमीन घोटाले और बिलकिस बानो पर क्या सोचती हैं अनार पटेल
अनार पटेल 'मनो साधना' नाम से एक एनजीओ चलाती हैं. वह राजनीति में तो नहीं हैं लेकिन अपने एनजीओ के माध्यम से करीब 30 सालों से समाजिक कार्यों में जुटी हैं. वह एक सवाल के जवाब में कहती हैं, "मेरी जो महत्वाकांक्षा है वह समजसेवा है. उसमें काफी कुछ है जो मैं शायद राजनीति में रहते हुए नहीं कर पाऊं. जब भी चुनाव आते हैं मुझे हर बार टिकट दिया जाता है, कॉल आते हैं लेकिन मुझे मना करना पड़ता है कि मैं कहीं से भी चुनाव नहीं लड़ रही हूं."
वह परिवार से पीएम मोदी के रिश्तों पर कहती हैं, "जब मैं बहुत छोटी थी तब मोदी जी पहली बार मेरे घर पर आए थे, तब वो प्रचारक थे. तब उन्होंने मेरा और मेरी दोस्तों का दिल जीत लिया था, क्योंकि वो मम्मी पापा से तो बात कर ही रहे थे लेकिन वो हमसे भी उतनी ही बात कर रहे थे. बच्चों से उनका अलग लगाव है. वह बहुत प्रोटोकॉल में रहते हैं."
बिलकिस बानो को लेकर पटेल कहती हैं कि बिलकिस बानों के साथ मेरी सहानुभूति है. साथ ही एक अन्य सवाल पर वह कहती हैं कि मुझे मेरी लाइफ में जो अवॉर्ड्स मिले हैं वह सभी कांग्रेस सरकार ने दिए हैं.
इसके अलावा अनार पटेल ने भ्रष्टाचार के आरोपों, उनका राजनीतिक प्लान और पीएम मोदी से रिश्ते सहित कई अन्य मुद्दों पर खुलकर बात की.
देखिए पूरी बातचीत-
Also Read
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
Censorship, arrests, internet shutdown, PR campaign: How Arunachal is trying to control the Siang dam narrative
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions