Gujarat and Himachal Elections
गुजरात चुनाव: योगी आदित्यनाथ के रोड शो में आए लोगों की अजब-गजब बातें
गुजरात विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी क्षमता से प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं. बुधवार शाम, सूरत में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोड शो करने पहुंचे. यह रोड शो करीब आठ किलोमीटर लंबा था.
भाजपा कार्यकर्ता गर्मजोशी से योगी आदित्यनाथ का इंतज़ार कर रहे थे. जब वे प्रचार गाड़ी में पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए. वहां मौजूद एक शख्स ने कहा, ‘‘इन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे हमारे प्रभु श्री राम आये हैं.’’ किसी ने योगी को हिन्दू हृदय सम्राट बताया तो किसी ने अगला प्रधानमंत्री.
यहां मिले लोगों ने अजीबो-गरीब बातें कीं. वहीं एक नौजवान ने कहा, ‘‘बाबा अपना बुलडोजर अब महंगाई और बेरोजगारी पर चलाइये.’’
जहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी महंगाई और बेरोजगारी को मुद्दा बनाकर चुनावी मैदान में हैं, वहीं यहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं की मानें तो महंगाई कोई मुद्दा ही नहीं है. एक नौजवान ने गैस की बढ़ती कीमतों के सवाल पर कहा कि मुझे सब्सिडी मिलती है, इसलिए मुझे महंगा नहीं पड़ता.
हकीकत यह है कि सरकार गैस पर सब्सिडी देना बंद कर चुकी है. जब हमने उन्हें यह बताया तो वे मानने को राजी नहीं हो रहे थे. आसपास के लोगों से हमने गैस पर मिलने वाली सब्सिडी को लेकर सवाल किया, तो सबने इंकार कर दिया. इस पर नौजवान ने कहा कि इन्हें नहीं मिलती होगी, मुझे तो मिलती है.
यहां महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी हैरान करने वाले तर्क सुनने को मिले.
रोड शो में आए एक नौजवान ने तो गजब ही कर दिया. वे प्राइवेट कॉलेज से पढ़ाई कर रहे हैं. जब हमने पूछा कि आप सरकारी कॉलेज में क्यों नहीं पढ़ते? तो उन्होंने कहा कि वहां पढ़ाई ठीक नहीं होती.
सरकारी कॉलेज में पढ़ाई ठीक नहीं होने के लिए जिम्मेदार कौन है? इस पर उस लड़के ने कहा, “आम आदमी पार्टी की सरकार.” इतना कहकर वो चले गए.
योगी आदित्यनाथ के रोड शो में आए लोगों की अजब-गजब बातें सुनने के लिए पूरा वीडियो देखिए-
Also Read
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
Censorship, arrests, internet shutdown, PR campaign: How Arunachal is trying to control the Siang dam narrative
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions