Gujarat and Himachal Elections
हार्दिक पटेल: “मैं हिंदू हूं इसलिए मुझे लव जिहाद पर बात करनी चाहिए”
विधानसभा चुनाव की कवरेज के लिए न्यूज़लांड्री की टीम अभी गुजरात में है. इस दौरान हमने हार्दिक पटेल से बातचीत की. हार्दिक पटेल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं और गुजरात की वीरमगाम विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.
जब हमने हार्दिक से सवाल पूछा कि आप पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं, इससे पहले चुनाव लड़ाते थे. क्या अनुभव है? जवाब में हार्दिक कहते हैं, “गुजरात विधानसभा में सबसे कम उम्र में किसी को टिकट मिला है तो वो मैं हूं, जिसे 28 साल की उम्र में टिकट मिला है. भाजपा ने मुझ पर भरोसा जताया है. मैं अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाऊंगा. जिस तरह से मैंने सामाजिक आंदोलनों में अपनी जिम्मेदारी निभाई थी, उसमे सफलता हासिल की थी. इसी तरह से राजनीतिक जीवन में भी मैं कहीं न कहीं, किसी न किसी को मदद करते हुए आगे बढूंगा.”
आप वीरमगाम विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां मोदी लहर होने के बाद भी दो बार से कांग्रेस जीत रही है. इस बार आप कांग्रेस को यहां कैसे हराएंगे? वह कहते हैं, “मुझे हमेशा से संघर्ष का रास्ता मिला है और इसमें मैं हमेशा से सफल रहा हूं. इस बार भाजपा ये सीट जितेगी.”
पहले आप भाजपा का विरोध करते थे और कांग्रेस में शामिल हुए, लेकिन अब आप भाजपा के लिए वोट मांग रहे हैं तो जनता को कैसे भरोसा दिला पाएंगे? वह कहते हैं, “जो पार्टी हमेशा से हिंंदू संस्कृति के खिलाफ रही हो, उसका साथ मैं नहीं दे सकता. देश में राम मंदिर हो, 370 का मामला हो, देश के गौरव की बात हो या गुजरात की अस्मिता का मामला हो - भाजपा ने हमेशा इन सब मामलों पर अपना स्टैंड रखा है.”
आप लव जिहाद पर वोट मांग रहे हैं, राम मंदिर पर वोट मांग रहे हैं. गुजरात में भाजपा की सरकार रही है, तो क्या आपके पास विकास से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं है? इस सवाल पर हार्दिक कहते हैं, “हिंदू हूं तो मुझे गर्व है इन सब चाजों पर. पूरा गांव हिंदुओं का है तो मुझे इस पर बात करनी चाहिए. उनके विकास की बात करनी चाहिए.”
देखिए पूरा इंटरव्यू-
Also Read
-
The curious case of protesters’ missing phones: Neither FIR for ‘snatching’, nor memo for ‘seizure’
-
Locked when women need help? Delhi Police’s pink booth reality check
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
नेहा सिंह राठौर वाले मामले में एबीपी की कार्रवाई, तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज